सीतापुर : दिनदहाड़े एक डॉक्टर को मौत के घाट उतार दिया गया। डॉक्टर के निर्मम हत्या की ये वारदात उत्तर प्रदेश के सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र के मुद्रासन में हुई। यहां दिनदहाड़े एक शख्स ने डॉक्टर पर तलवार से हमला कर डॉक्टर की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी अच्छे लाल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Read more: मोहब्बत में मारे गये सौरभ की मां खोल गई कई राज, देखें वीडियो
Read more: बहन को संतान सुख देने के लिए कर बैठी ये घिनौना काम…
हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुद्रासन में स्थित अपने निजी क्लिनिक में डॉक्टर मुनेंद्र प्रताप वर्मा मरीज देख रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति तलवार लेकर यहां घुस आया। आते ही डॉक्टर मुनेंद्र पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। किसी तरह दरवाजा खोलकर डॉक्टर बाहर निकले और बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। क्लिनिक में मौजूद स्टाफ व आस-पड़ोस के लोग दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने वहीं दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने तलवार से पहले डॉक्टर मुनेंद्र प्रताप वर्मा का हाथ काटा, फिर उनके सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गये और तुरंत ही उनकी जान निकल गई। घटना के बाद आसपास दहशत का माहौल कायम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या करने का कारण का पता लगाने में जुटी है। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण जमीन के पैसे के लेने-देन में विवाद उभरकर सामने आया है।
Read more: IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…








