UP : यूपी बहराईच के भगतापुर गांव में प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता पर अपनी 17 साल की बेटी संगीता को गला घोंट कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार में था तनाव
- संगीता का गांव के ही युवक आजाद खां से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
- इस बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद और तनाव बना हुआ था।
- मां लीलावती के अनुसार करीब दो महीने पहले संगीता अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी।
- मामले में परिवार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
- प्रेम प्रसंग के मामले में पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी थी।
- पुलिस ने किशोरी को बरामद किया था।
- आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
- बाद में न्यायालय के आदेश पर संगीता को माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
युवक के जेल से लौटने के बाद फिर बढ़ा विवाद
- ग्रामीणों के अनुसार युवक के जेल से लौटने के बाद परिवार में तनाव फिर बढ़ गया था।
- ग्रामीणों का दावा है कि संगीता दोबारा युवक के संपर्क में थी।
- वह उसके साथ जाने की जिद कर रही थी।
- इसी बात को लेकर घर में लगातार विवाद हो रहा था।
हत्या का आरोप
- संगीता रात करीब एक बजे घर के बरामदे में सो रही थी।
- आरोप है कि पिता हरदेव प्रसाद ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
- सुबह मां लीलावती ने बेटी को मृत हालत में देखा और शोर मचाया।
- घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।
- सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
- शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।
- मां लीलावती की बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई।
- आरोपी पिता हरदेव प्रसाद को घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
इसे भी पढ़ें : रांची में ब्राउन शुगर-गांजा समेत 8.74 लाख रुपये बरामद…
इसे भी पढ़ें : भक्ति और भजनों से गूंजा पूरा दर्जिचक गांव…
इसे भी पढ़ें : नाले से मिले श’व का अवशेष किसका? लापता बच्ची से जोड़कर जांच में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें : 14 मई को राजधानी समेत कई जिलों में बजेगा सायरन, होगा ब्लैकआउट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, क्या बोले CM… जानें







