कॉलेज में 20 साल तक पढ़ाई अंग्रेजी, 74 की उम्र में अब रिक्शा चला बिता रहे हैं जिंदगी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मुंबई के एक कॉलेज में 20 साल तक जिस शख्स ने अंग्रेजी पढ़ाई, आज वह बेंगलुरु में रिक्शा चला रहा है। कुछ दिन पहले उसकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो उसके विषय में चर्चा होने लगी। 74 साल के पटाबी रमन कहते हैं कि वायरल होने के बाद दिन-रात उनके पास लोगों के फोन आते हैं और सभी उनके बारे में और बातें जानना चाहते हैं।

चेन्नई की लड़की ने दिया शादी का प्रस्ताव

एक इंटरव्यू में पटाबी रमन कहते हैं कि चेन्नई की एक लड़की ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया। उन्होंने बताया कि लड़की, कम उम्र के लड़कों के साथ रिश्तों से ऊब चुकी थी। लड़की ने पूछा कि क्या वे उससे शादी करना चाहेंगे? इस पर पटाबी रमन ने जवाब दिया कि उनकी खुद गर्लफ्रेंड है. लड़की के चौंकने पर उन्होंने बताया कि उनकी शादी हो चुकी है, लेकिन वह पत्नी को गर्लफ्रेंड की तरह ही ट्रीट करते हैं।

एक पैसेंजर निकिता ने पोस्ट की स्टोरी

पटाबी रमन की कहानी सबसे पहले तब लोगों को पता चली, जब उनके एक पैसेंजर निकिता अय्यर ने उनकी स्टोरी पोस्ट की। निकिता अय्यर को दफ्तर जाना था और कोई ऑटो वाला उन्हें ले जाने के लिए तैयार नहीं था तो पटाबी रमन ने मदद की थी। पटाबी रमन खुद को सड़क का राजा बताते हैं।

अपने बच्चों से पैसे लेना पसंद नहीं करते

20 सालों तक लेक्‍चरर के रूप में पटाबी ने काम किया। वे अपने बच्चों से पैसे लेना पसंद नहीं करते। उनका कहना है कि जब तक काम कर सकते हैं, लोगों को काम करना चाहिए। उन्होंने एमए और एमएड किया है। उन्‍होंने कहा- ‘ऑटो चलाकर दिन के 700 से 1500 रुपए कमा लेता हूं, जो मेरे लिए और मेरी गर्लफ्रेंड के लिए काफी है।

इसे भी पढ़ें : कार क्रैश टेस्ट के लिए गडकरी ने किया तगड़ा इंतजाम… देखें

इसे भी पढ़ें : आलिया भट्ट को दाल चावल मानते हैं रणबीर कपूर, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरी बस की ट्रक में भीषण टक्कर, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : पति कहता है देह व्यापार करो, रुपए कमाकर दो, देखें फिर आगे क्या हुआ…

इसे भी पढ़ें : शादी के सातवें दिन बाद ही बाजार से भाग गई दुल्हन, देखें…

इसे भी पढ़ें : वासना की गंदी नाली के कीड़े ने पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस

इसे भी पढ़ें : किसी ने सोचा तक नहीं था, मां-बेटी यह दिन दिखायेगी…

इसे भी पढ़ें : मना किया चुनाव लड़ने, नहीं माना तो ठोक डाला… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा एक्शन : रिटायर्ड जज गिरफ्तार…

Bhopal : भोपाल में झकझोर देने वाले हाईप्रोफाइल त्विषा...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

घरेलू उड़ानों को लेकर एअर इंडिया का बड़ा फैसला… जानें

New Delhi : अगर आप आने वाले दिनों में...