spot_img
spot_img
spot_img

रांची में कड़े बंदोबस्त, निषेधाज्ञा… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक परीक्षा-2023 को लेकर रांची जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। JPSC की इस अहम परीक्षा को लेकर शहर के 15 परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह निषेधाज्ञा 10 मई की सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगी। पूरे दिन सुरक्षा के कड़े घेरे में परीक्षा केंद्र रहेंगे। रांची के सभी 15 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 163 (BNSS) के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया है। यह निषेधाज्ञा रांची के SDO कुमार रजत के आदेश पर लागू होगा। इसके पीछे का मकसद परीक्षा में कदाचार पर रोक एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखना है। निषेधाज्ञा के दौरान 5 या उससे अधिक लोगों का एक जगह जमा होना, लाउडस्पीकर या किसी भी ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग, हथियार या किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लेकर चलना, लाठी-डंडा, तीर-धनुष जैसे पारंपरिक हथियार प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार की सभा या बैठक पर रोक रहेगी। इसमें सरकारी कार्य में लगे कर्मियों को छूट दी गई है। हरेक परीक्षा केंद्र में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनात रहेंगे। किसी भी तरह की शिकायत के लिये रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर: 9430328080 कॉल कर सकते हैं।

रांची में कड़े बंदोबस्त, लगा निषेधाज्ञा, जानें क्यों….PPPP

इसे भी पढ़ें : मौ’त की घाटी पर बिछा ‘रेड कारपेट, झटका देगा, लेकिन…

इसे भी पढ़ें : समाहरणालय में फटा तिरंगा, वायरल वीडियो से भड़का जनाक्रोश

इसे भी पढ़ें : “संकल्प के मिशन” का परिणाम है जीत : नीरज नायक

इसे भी पढ़ें : चौपारण में गरजा बुलडोजर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, चूक न जायें आप…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...