Kohramlive : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जर्बदस्त मुठभेड़ हुई, इस मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी खूंखार नक्सली नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर मारा गया। सुधाकर माओवादी संगठन की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था और कई राज्यों में उस पर ईनाम घोषित था। वह लंबे समय से सुरक्षा बलों की तलाश में था, लेकिन अब उसका सफाया कर नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। तलाशी के दौरान एक AK-47, भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और गोलाबारूद भी बरामद हुआ है। बीते एक साल में यानी 2024-25 में बस्तर रेंज में अब तक 403 माओवादी कैडरों के शव बरामद किये जा चुके हैं।
खबर है कि मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य बांदी प्रकाश, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य पप्पा राव और अन्य सशस्त्र माओवादी कैडर इलाके में मौजूद हैं। इस पर DRG, STF और कोबरा फोर्स की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाया। गुरुवार की सुबह घने जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने नरसिम्हाचलम समेत कई माओवादी आतंकियों को निशाना बनाया है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और मारे गये माओवादियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। पुलिस ने एक बार फिर क्षेत्र में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई है और शेष माओवादी कैडरों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें : रांची के DC दे गये संदेश, एक पेड़ मां के नाम
इसे भी पढ़ें : पेड़ों की छांव में एक स्कूल में उगते सपनों की शुरुआत
इसे भी पढ़ें : बेरहमी से कर डाली बंधना की ह’त्या, क्या बोले रूरल SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुख्य सचिव ने सौंपी जिम्मेदारी, तैयारियां हुई तेज…
इसे भी पढ़ें : पेड़ों की छांव में एक स्कूल में उगते सपनों की शुरुआत
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से मिले NDRF के कमांडेंट…
इसे भी पढ़ें : मुख्य सचिव ने सौंपी जिम्मेदारी, तैयारियां हुई तेज…









