रांची के DC दे गये संदेश, एक पेड़ मां के नाम

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : आज आसमान कुछ और ही नीला था। धरती की सांसों में हरियाली की खुशबू घुली थी। रांची के हर स्कूल में, हर आंगन में एक चुपचाप प्रेम उग रहा था, “एक पेड़ मां के नाम”। यह कोई सरकारी योजना नहीं थी, यह एक मां की ममता को जमीन पर रोपने का जज्बा था, एक बेटे, एक बेटी का मौन प्रण “मां, तुझसे मिली इस सांस को अब धरती को लौटा रहे हैं…”प्रिया, कक्षा 6 की छात्रा, आज अपने छोटे से स्कूली बैग में किताबों के साथ एक नन्हा पौधा भी लाई थी, पीपल का। वो जानती थी कि ये पेड़ सौ सालों तक जीता है। उसने अपनी ममतामयी दादी की बात याद की,”बेटी, जब तू पैदा हुई थी, तब मैंने तेरे नाम का तुलसी लगाया था, अब तू भी मां के नाम कुछ लगा दे।” प्रिया ने वो पौधा स्कूल के आंगन में रोपते हौले से जमीन से कहा, “मां, ये सिर्फ पेड़ नहीं, ये तुम्हारे लिये एक कविता है, जो हर पत्ता बनकर तुझसे बातें करेगी…”

उसी स्कूल के बाहर हेडमास्टर साहेब जिनकी मां अब इस दुनिया में नहीं थीं, अपने हाथों से बरगद का पौधा लगा रहे थे। उनकी आंखों में एक नमी थी और होंठों पर मुस्कान, “मां, जब तू जिंदा थी, तब छांव देती रही, अब ये पेड़ तेरी जगह लेगा।” इधर, रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर पूरे जिले में पौधारोपण चल रहा था, सरकारी स्कूलों के आंगन में, बच्चों के स्पर्श में, माताओं की दुआओं में, और हर घर की छत पर एक हरियाली की उम्मीद बोई जा रही थी। “10 लाख पौधे।” ये आंकड़ा नहीं, ये 10 लाख कहानियां थीं। हर पौधा एक मां के नाम था, जिसने सिखाया था चलना, और अब, जिन्हें सिखाया जा रहा था जड़ें पकड़ना। DC मंजूनाथ भजंत्री के इस निर्देश के बाद पौधों के साथ साथ उम्मीदें भी उग रही थीं। धरती फिर से मां बन रही थी, और हर बच्चा… माली।

 

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...