Kohramlive : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को मारे गिराया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के पोशक्रीरी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी के दौरान आतंकवादियों (Terrorist) ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए।
तीन हत्याओं में थे शामिल
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर क्षेत्र) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ सुरक्षाबलों ने दानिश भट और बशरत नबी को मार गिराया, जिनका संबंध प्रतिबंधित आतंकवादी हिज्बुल मुजाहिदीन से था। दोनों ही नौ अप्रैल 2021 को प्रादेशिक सेना के सैनिक सलीम की तथा 29 मई 2021 को जबलीपोरा में दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे।
इसे भी पढ़ें :लिज ट्रस बनीं यूके की PM, पहली बार महारानी एलिजाबेथ के समर रेजिडेंस में हुई शपथ
इसे भी पढ़ें : चलती कार में हार्ट अटैक से भाजपा विधायक की मौत… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास…
इसे भी पढ़ें : चाहत और नफरत का नतीजा है खूंटी का ट्रिपल मर्डर…
इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो








