पलामू : दो उग्रवादी संगठनों में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से ताबड़तोड़ दर्जनों राउंड गोलियां चली। हालांकि इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की अभी तक सूचना नहीं है। यह मुठभेड़ पलामू के पांकी और लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र की सीमा पर हुआ। उग्रवादी संगठन जेजेएमपी और टीपीसी के बीच यह मुठभेड़ हुई। दावा किया जा रहा है कि इलाके में वर्चस्व को लेकर दोनों उग्रवादी संगठन आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टीम को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेजेएमपी दस्ते को गणेश लोहरा और टीपीसी दस्ते को गोविंद लीड कर रहा था। इस संबंध में पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि मुठभेड़ की सूचना उन्हें भी मिली है। ग्रामीणों ने गोलियों की आवाज सुनी, जिसकी सूचना पुलिस को दी। सुरक्षाबलों के लौटने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।
Read More : कोडरमा, हजारीबाग, चतरा और गिरिडीह में इंटरनेट सेवाएं बंद, जानिये क्यों
Read More : “जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो
Read More : फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ
Read More : सदा के लिए खामोश हो गई स्वर सरस्वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…
Read More : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार, जिंदा जले 3 लोग












