Chatra : चतरा के इटखोरी में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई करते हुये एक रोजगार सेवक उमेश कुमार को पांच हजार रुपये घूस लेते धर दबोचा। जैसे ही हाथ में नोट गिने जा रहे थे, वैसे ही ACB की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इटखोरी बाजार के महाराजा फर्नीचर दुकान में रोजगार सेवक उमेश कुमार, विनोद सिंह से मनरेगा योजना के तटबंध निर्माण कार्य को पूरा कराने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। तभी ACB की टीम ने उसे पकड़ लिया और हजारीबाग ले गई। विनोद सिंह ने ACB को शिकायत दी थी कि रोजगार सेवक उमेश कुमार तटबंध निर्माण योजना को स्वीकृत कराने और पूरा कराने के बदले 26 हजार रुपये की मांग कर रहा था। लेकिन विनोद सिंह ने घूस न देने की ठानी और इसकी शिकायत दर्ज करवाई। ACB की जांच में आरोप सही पाया गया और ट्रैप बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इसे भी पढ़ें :CM का ऐलान, यहां रील कल्चर की कोई जगह नहीं…
इसे भी पढ़ें :ये है टाईगर की ह’त्या का असली सूत्रधार, पलटी जा रही यह फाइल…
इसे भी पढ़ें :धीरे-धीरे तपने लगा है झारखंड, आने वाले 3-4 रोज में…
इसे भी पढ़ें :रांची बंद का असर, भाजपा नेता हिरासत में…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में प्रशासन मुस्तैद, रामभक्त तैयार…
इसे भी पढ़ें :DGP अनुराग गुप्ता का बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…





