spot_img
spot_img
spot_img

फिर एन’काउंटर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये कुख्यात अपराधी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सोनू यादव को एनकाउंटर में मार गिराया है। सोनू यादव का नाम हाल ही में चर्चित हर्ष सिंह हत्याकांड में भी सामने आया था, जिसके बाद से पुलिस उस पर लगातार नजर बनाये हुये थी। बताया जा रहा है कि पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की कुछ दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उनके बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस पर अपराधियों को जल्द पकड़ने का भारी दबाव था।

बड़हरिया में पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस को इनपुट मिला था कि सोनू यादव अपने कुछ साथियों के साथ बड़हरिया इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दबिश शुरू कर दी। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इसी मुठभेड़ में सोनू यादव को गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक और आरोपी गिरफ्तार

एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने सोनू यादव के एक साथी सुनील यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक कार भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। खबर है कि, दो दिन पहले भी इसी गैंग के एक अन्य गुर्गे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...