spot_img
spot_img
spot_img

CM का ऐलान, यहां रील कल्चर की कोई जगह नहीं…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने साफ कर दिया कि चारधाम यात्रा की परंपराओं को निभाना होगा। तीर्थाटन और पर्यटन में फर्क है और इस फर्क को समझना बेहद जरूरी है। CM धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा सिर्फ घूमने-फिरने का साधन नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। ऐसे में यहां रील कल्चर की कोई जगह नहीं होनी चाहिये। यात्रा को धर्मसम्मत बनाये रखना ही सरकार की प्राथमिकता है। समान नागरिक संहिता लागू करने के फैसले पर धामी ने दो टूक कहा— हमने वादा किया था और उसे पूरा किया। यह हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं, लेकिन यह न्यायिक प्रक्रिया में कई बार आ चुका है। सुझावों का स्वागत करेंगे, पर सरकार पीछे नहीं हटेगी।” अतिक्रमण हटाने के अभियान पर CM ने कहा कि यह जारी रहेगा। “देवभूमि की पवित्रता बनी रहनी चाहिये। अवैध मजारें और अवैध मदरसे हटाने का अभियान कानून के दायरे में चलाया गया है।” सरकार अब वक्फ कानून को भी लागू कराने की तैयारी कर रही है। उत्तराखंड में लगातार आपदाएं एक बड़ी चुनौती हैं। धामी ने कहा कि “सिल्क्यारा टनल हादसा PM मोदी के मार्गदर्शन में सफल ऑपरेशन साबित हुआ। वैज्ञानिक इस पर शोध कर रहे हैं।” CM धामी का संदेश साफ है— देवभूमि की पवित्रता, कानून का पालन और पारंपरिक आस्थाओं का सम्मान उनकी सरकार की प्राथमिकता है। “हम बैकफुट में नहीं जायेंगे, लेकिन जनता के सुझावों को जरूर सुनेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...