JAMTARA : रविवार को दंपति को हाथी ने कुचल कर मार डाला। पति-पत्नी सुबह खेत की ओर जा रहे थे और इसी दौरान झुंड से बिछड़े हाथी ने उनपर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान जियालाल पावरिया (55) और उसकी पत्नी सोनामुनी टुडू (50) के रूप में की गई। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची रेंजर प्रतिमा कुमारी को बंधक बना लिया और हाथी को क्षेत्र से भगाने की मांग करने लगे। बीडीओ और सीओ के पहुंचने और सरकारी प्रावधान के तहत मृतकों के परिजनों को मुआवजे देने के आश्वासन पर लोग माने।
ग्रामीणों ने इसके 3 घंटे बाद रेंजर को वहां से जाने दिया। यह घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र के मालडीहा गांव के बेजोपाड़ा की है। पदाधिकारियों ने मृतक के आश्रितों को 8 लाख रुपए मुआवजा देने का आश्वासन दिया। साथ ही वन विभाग द्वारा मृतकों के दाह संस्कार के लिए 10 हजार रुपए तत्काल दिया गया।

Read More : कोरोना का खतरा अभी टला नहीं, गाइडलाइन का सख्ती से करें पालन : हेमंत सोरेन
Read More :दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने कही ये बात…












