LATEHAR : लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र में 73 साल की एक महिला की गला दबाकर जान ले ली गई। महिला का शव गुरुवार को उसके घर के समीप ही मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है। महिला की पहचान बरवाडीह थाना क्षेत्र की छेचा पंचायत के टिकुआ ग्राम की फुलबसिया देवी (73) के रूप में हुई है। महिला की रस्सी से गला दबाकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, महिला बुधवार की रात में घर पर सोई थी। तभी घटना को अंजाम दिया गया। एसडीपीओ दिलु लोहर के नेतृत्व में सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर चौधरी, थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
इसे भी पढ़ें : वाह रे गुगल स्टूडेंट… नकल कर के क्या लिख दिया ANSWER SHEET में…पढ़ें वायरल कॉपी
इसे भी पढ़ें :LPG सिलेंडर पर चाहिए SUBSIDY, फटाफट करें यह काम
इसे भी पढ़ें :CORONA BLAST : मिलिट्री ऑफिसर्स मिले कोरोना संक्रमित
इसे भी पढ़ें :अब WHATSAPP यूजर खुद बना पाएंगे स्टिकर, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :बारिश के कारण आसमान छू रही सब्जियों की कीमत, टमाटर इतने रुपये किलो
इसे भी पढ़ें : JPSC का Cut off marks जारी, जानिए किस वर्ग के लिए कितना PERCENT
इसे भी पढ़ें :BREAKING : प्रिंस खान ने ली नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- 6 महीने में खत्म कर देगा… (Video)
इसे भी पढ़ें :छठी मईया पर क्या बोल गये नाइजीरियन कैदी, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पत्रकारों का बीमा करायेगी हेमंत सरकार, 5 लाख रुपए का होगा ग्रुप इंश्योरेंस












