Ranchi : रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब से शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस(Ranchi) ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिला की तस्वीर जारी कर लोगों से पहचान की अपील की, जिसके करीब 3 घंटे बाद परिजन सामने आये। मृतका की पहचान कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली दीपा चौधरी के रूप में हुई।
Ranchi में मिला बुजुर्ग का शव
थानेदार सनोज चौधरी के मुताबिक, महिला लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। CCTV फुटेज में भी महिला को अकेले घर से निकलते हुये देखा गया है, जिससे घटना को लेकर कई पहलुओं की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़े :Ranchi : अगले कुछ घंटों में खूब बरसेंगे मेघ… जानें कहां-कहां
इसे भी पढ़े :Accident : खौफनाक हा’दसा, 17 की मौ’त
इसे भी पढ़े :Bihar : रंगेहाथ धराये दारोगा…
इसे भी पढ़े :Ration Card : ढाई लाख से ज्यादा लोगों के राशन कार्ड रद्द… जानें क्यों
इसे भी पढ़े :UP : बहन की शादी में खुल गया बड़ा राज….






