Patna : पटना में 2.99 लाख सस्पेक्टेड राशन कार्ड(Ration Card) जांच के बाद रद्द कर दिये गये हैं। यानी अब उन लोगों की मुफ्त अनाज पर ‘नो एंट्री’ हो गई है, जो नियमों के खिलाफ इसका फायदा उठा रहे थे।दरअसल, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पहले 3.16 लाख संदिग्ध राशन कार्डों(Ration Card) की सूची जारी की थी। जब अनुमंडल स्तर पर इनकी बारीकी से जांच हुई, तो हैरान करने वाले खुलासे सामने आए। कई लाभुक ऐसे निकले जो सरकारी नौकरी में हैं, इनकम टैक्स भरते हैं या फिर चारपहिया गाड़ी के मालिक हैं। कुछ तो ऐसे भी मिले, जो सालों से जिले में रह ही नहीं रहे थे, कहीं बाहर नौकरी कर रहे थे।
2.99 लाख Ration Card रद्द
ADM (आपूर्ति) रविंद्र कुमार दिवाकर के मुताबिक, जांच में 2.99 लाख राशन कार्ड(Ration Card) पूरी तरह अयोग्य पाये गये और उन्हें रद्द कर दिया गया है। अब सिर्फ 16,377 कार्ड की जांच बाकी है, जिस पर प्रक्रिया जारी है। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पटना सदर में सबसे ज्यादा 1.14 लाख संदिग्ध कार्ड चिन्हित किये गये थे, जिनमें लगभग सभी की जांच पूरी हो चुकी है। वहीं बाढ़, दानापुर, मसौढ़ी, पालीगंज और पटना सिटी जैसे अनुमंडलों में भी हजारों कार्ड रद्द किये गये हैं।
जिन लोगों के पास चारपहिया वाहन है, जो इनकम टैक्स देते हैं, अच्छी नौकरी में हैं या लंबे समय से राशन नहीं उठा रहे थे, उन्हें सीधे लिस्ट से बाहर कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : रांची का एक छोटा सा बच्चा, दुनिया का बड़ा हीरो बना… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : शादी के बाद पति ने नहीं बनाये संबंध, हिडन कैमरे ने खोला चौंकाने वाला राज
इसे भी पढ़ें : मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…














