Kohramlive : ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में NSE के पूर्व एमडी रवि नारायण को गिरफ्तार किया है। रवि नारायण की गिरफ्तारी एक्सचेंज से जुड़े को-लोकेशन के मामले में हुई है। रवि नारायण को कथित अवैध फोन टैपिंग, NSE कर्मचारियों की जासूसी करने और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है।
यहां याद दिला दें कि रवि नारायण अप्रैल 1994 से 31 मार्च, 2013 तक एनएसई के एमडी और सीईओ थे। इसके बाद, उन्हें 1 अप्रैल, 2013 से 1 जून, 2017 तक कंपनी के बोर्ड में गैर-कार्यकारी श्रेणी में उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया था।






