Ranchi : बड़कागांव MLA अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर बाउरी उर्फ बितका हत्याकांड में मोस्ट वांटेड अपराधियों को ATS ने दबोच लिया। इनमें 29 साल का सुभाष कुमार सिंह उर्फ बाघा और 23 साल का इरफान उर्फ छोटू शामिल है। दोनों ने अपना गुनाह कबूल किया है। यह दोनों कोयलांचल के डॉन माने जाने वाले कुख्यात भोला पांडेय (अब मृत) गिरोह के शार्प शूटर्स हैं। इसी साल के बीते 26 फरवरी को रामगढ़ के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में बितका को सरेशाम गोलियों से भून दिया गया था। झारखंड ATS के एसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि बाघा और छोटू इन दिनों रांची में पुंदाग इलाके में पनाह लिये हुए हैं। SP झा के निर्देश पर DSP नीरज कुमार और DSP भोला प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने पुंदाग ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर में रेड मारी और दोनों को दबोच लिया। ये लोग एक किराये के मकान में रह रहे थे। ATS की गिरफ्त में आये अपराधियों के पास से स्मिथ एंड वेसन कंपनी के उम्दा किस्म का रिवॉल्वर, 50 राउंड जिंदा गोलियां, 9 एमएम की एक मैगजीन, 2 लाख 40 हजार कैश, 8 मोबाइल फोन, 2 पेन ड्राइव सहित अन्य जरूरी दस्तावेज जब्त किये गये है।
यहां याद दिला दें कि कुख्यात भोला पांडेय साल 2009 में वर्चस्व की लड़ाई में मारा गया था। उसकी मौत के बाद गिरोह की कमान विकास पांडेय ने संभाल ली। इरफान और बाघा दोनों का गैंग में अहम रोल था। भोला पांडे का गिरोह झारखंड के हजारीबाग और रामगढ़ के इलाकों में काफी एक्टिव है। ATS का मानना है कि इन दोनों को पकड़े जाने के बाद गिरोह को करारा झटका लगा है।
इसे भी पढ़ें : Cyclone Mocha से भीषण तबाही, अब तक इतने लोगों की मौ*त…
इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ से भारी बारिश, इंटरनेट बंद और बत्ती गुल…
इसे भी पढ़ें : लिव-इन में रह रहे 20 से 70 साल के 501 जोड़ो ने रचाई शादी… देखें तस्वीरें










