spot_img

धमकियों से डरें नहीं, पुलिस को दें सूचना : SP

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

HAZARIBAGH : विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ डीसी नैंसी सहाय एवं SP मनोज रतन चोथे ने बैठक की। इस बैठक में विभिन्न कंपनियों के परियोजना से संबंध अधिकारीयों की सुरक्षा के बाबत अपनाई जाने वाली सावधानियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मनोज रतन चोथे ने कुछ दिन पूर्व केरेडारी खनन परियोजना के एक आधिकारी की अपराधियों द्वारा की गई हत्या पर दुःख व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जिला प्रशासन की तरफ से इस घटना को दुःखद बताया। उन्होंने आगे हर परियोजना के सुगम संचालन पर बेहतर माहौल बनाने पर जोर देते हुए हर संभव सहायता देने की बात कही। चोथे ने सभी कंपनियों के अधिकारीयों से कहा कि केरेडारी की घटना के बाद उपद्रवियों द्वारा धमकी और पैसे मांगने की घटना की सूचना प्राप्त हो रही है ऐसे में घबराए बगैर हर सूचना को स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को जानकारी में दे। लोगो में भय व्याप्त करने की मंशा पर पुलिस सख्त कारवाई करेगी।

सभी पारियोनाऐं राष्ट्रीय स्तर पर संचालित हो रही है इसके संचालन में हमें विशेष सतर्कता के साथ कार्य करना है।
मनोज रतन चोथे ने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं में संवेदको के द्वारा अनावश्यक समस्या पैदा की भी शिकायत प्राप्त हुई है।  जिला प्रशासन पूर्व में भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई बिंदुओ पर कंपनियों के साथ पत्राचार की है जिनमें निजी सुरक्षा गार्ड को रखने, सभी महत्त्वपूर्ण स्थलों में सीसीटीवी का अधिष्ठापन, प्रकाश की समुचित व्यवस्था, कोल डंप यार्ड में फेंसिंग लगाने आदि के निर्देश दिए गए है जो की अबतक पूर्ण नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों को गंभीरता से लेने की बात कही।

अवैध कोल व्यवसाय में लिप्त लोगों द्वारा रात में कोल डंप यार्ड से कोयला चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है इसके लिए चारो ओर मजबूत फेंसिंग कराने का सुझाव दिया साथ ही उन क्षेत्रों में मूविंग सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। अधिकारी को ग्रामीणों के साथ गंभीरता पूर्वक किसी भी बिंदु पर कमिटमेंट करना चाहिए। उन्होंने कंपनी के अधिकारीयों को सुरक्षा के बाबत अपने पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम/भ्रमण की सूचना किसी को नहीं देने को कहा। खनन कार्यों में लगने वाले विस्फोटक/मैगजीन का नियमित रिव्यू करने का निर्देश दिया। खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरुप कार्य करने की बात कही एवं कंपनियों का सिक्योरिटी ऑडिट कराने का निर्देश दिया।

वहीं डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन हर सम्भव मदद को तैयार है। हर प्रकार की सूचना संज्ञान में लाए। आज हमसब एक ही उद्देश्य के लिए बैठक कर रहें है। ऊंचे मनोबल के साथ कार्य करे। इस दौरान सीसीएल, एनटीपीसी, ओएनजीसी, अडानी, जेएसडब्ल्यू कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी अपने अपने सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी विद्या भूषण कुमार मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ यहां…

इसे भी पढ़ें : MLA अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि हत्याकांड में 2 को ATS ने दबोचा… देखें

इसे भी पढ़ें : Cyclone Mocha से भीषण तबाही, अब तक इतने लोगों की मौ*त…

इसे भी पढ़ें : चक्रवात ‘मोचा’ से भारी बारिश, इंटरनेट बंद और बत्ती गुल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...