spot_img
spot_img
spot_img

जांच कराने पहुंचा पुरुष, मिला महिला का प्राइवेट पार्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

TRENDING : बीमारियों के नेचर का कोई ठीक नहीं है। किस महिला या पुरुष में किस तरह की कब बीमारी हो जाए, इसका आकलन डॉक्टरों के लिए भी कठिन होता है। डॉक्टरों के सामने यदा-कदा ऐसी बीमारी पकड़ में आती है, जिसकी वह अपने प्रोफेशन में कल्पना तक नहीं किए रहते हैं। हाल में ऐसी ही एक बीमारी का पता चला है। एक पुरुष डॉक्टर के पास हर्निया के इलाज के लिए गया। जब जांच की गई तो पता चला पुरुष में महिला के प्राइवेट पार्ट हैं। इस शख्‍स की उम्र 67 साल है। इस स्थिति को परसिस्टेंट मलेरियन डक्ट सिंड्रोम कहा जाता है। यह स्थिति अब तक मेडिकल इतिहास में 200 लोगों में सामने आई है।

पैर पर आंशिक रूप से बन गई थी वेजाइना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  67 साल के ये शख्‍स यूरोप के कोसोवो के रहने वाले हैं। दरअसल उनके पैर पर आंशिक तौर पर वेजाइना (Partially formed Vagina ) बन गई थी। पहले उन्‍हें इस पैर पर बनी गांठ के बारे में बताया गया था कि ये हर्निया (Hernia) है। इस दिक्‍कत के बारे में उन्‍हें सबसे पहले करीब एक दशक पहले पता चला था। हाल में जब वह ऑपरेशन करवाने के लिए पहुंचे तो सर्जन ये देखकर चौंक गए कि उनके अंदर, यूटेरस, कर्विक्‍स (गर्भाशय ग्रीवा), फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय मौजूद है।

पुरुष के अंदर मिले महिला के कई जननांग

इस पुरुष के अंदर डॉक्‍टरों को महिला जननांगों का पता चला। इसके अलावा, एक गायब टेस्टिकल की भी जानकारी मिली। इस शख्‍स की रहस्‍यमयी गांठ (Lump) उसके खांसने या खड़े होने पर ही दिखाई देती थी, लेकिन जब वह लेटा होता था तब बिल्कुल भी ये गांठ नहीं दिखती थी।

क्‍यों सामने आई ऐसी दिक्‍कत 

इस शख्‍स को जो दिक्‍कत सामने आई है, उसे PMDS (Persistent Mullerian duct syndrome) कहते हैं। यह एक बहुत ही असमान्‍य स्थिति है। इसमें किसी पुरुष के अंदर महिलाओं के यौन अंग विकसित हो जाते हैं।

सर्जरी के समय मिल पाती है ऐसी जानकारी

इस बारे में यूनिवर्सिटी ऑफ प्रिस्‍थिना (University of Prishtina) की ओर से यूरोलॉजी केस रिपोर्ट जर्नल में प्रकाशित की गई है। वहीं यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसल (NIH) ने बताया कि इस सिंड्रोम की पहचान की बात की जाए तो इसमें undescended testes या soft inguinal hernias इस सिंड्रोम की प्रमुख पहचान हैं। ये तब होता है, जब मलेरियन डक्ट टूटता नहीं है, जो आमतौर पर पुरुष के शारीरिक विकास में होता है। वैसे इस दिक्‍कत के बारे में तभी जानकारी हो पाती है, जब किसी की सर्जरी होने वाली होती है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :एक चुटकी सिंदूर लगाकर मौनी रॉय ने कही ये खास बात….

इसे भी पढ़ें :दोहरे हत्याकांड से दहला गिरिडीह, चाची-भतीजी को ऐसे मारा कि…

इसे भी पढ़ें :अलर्ट नहीं रहती रेलवे तो मच जाता कोहराम, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :अगर आपके पास है 2 रुपये का ये सिक्का तो घर बैठे मिलेंगे 5 लाख, जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : विरोध के बाद रेलवे ने NTPC और Group D भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक

इसे भी पढ़ें : Hardik Pandya ने नानी के साथ किया Srivalli गाने का हुक स्टेप(Video)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...

भूकंप से भारी तबाही, सैकड़ों हुये… देखें वीडियो

Kohramlive : वेनेजुएला के उत्तरी तट के पास आये...

ईरान की यात्रा ना करें, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी…

Kohramlive : पश्चिम एशिया की बदलती फिजाओं के बीच...

चीन-अमेरिका को भारत का बड़ा झटका, 5 साल की एंटी-डंपिंग ड्यूटी…

Kohramlive : भारत सरकार ने घरेलू उद्योगों को विदेशी...

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...