spot_img
spot_img
spot_img

सीएम हेमंत सोरेन की कारगर पहल से ढाई साल में लाखों श्रमिकों की हुई सुरक्षित घर वापसी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड के मुख्‍यमंत्री सोरेन की चिंता के केंद्र में राज्‍य के बाहर जाकर काम करने वाले सभी भाई-बहन हैं। लगातार उनके प्रयास से मुश्किल में फंसे ऐसे लाखों लोगों को सुरक्षित उनके घर लाया जा सका। हजारीबाग के विष्णुगढ़ स्थित चानो गांव निवासी चेतलाल महतो को ना घर वापस लौटने की उम्मीद थी और ना ही कंपनी द्वारा उनके पारिश्रमिक के भुगतान का भरोसा। इस बीच उसके साथियों ने अपनी वापसी के सभी प्रयास करने के बाद राज्य सरकार से मलेशिया से घरवापसी की गुहार लगाई। चेतलाल की चिंता उस समय दूर हो गयी, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामप्रसाद और उनके सहयोगियों की सुरक्षित घरवापसी का आदेश श्रम विभाग को दिया। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद श्रम विभाग और सेफ रिस्पॉन्सिबल माइग्रेशन सेंटर के संयुक्त प्रयास से सभी 30 श्रमिकों की वापसी सुनिश्चित हुई। उनके बकाया पारिश्रमिक का भुगतान भी हुआ। इसी प्रकार मुख्यमंत्री के आदेश पर 35 वर्ष से अधिक समय के बाद गुमला निवासी बंधुवा मजदूर बने फुचा महली की घरवापसी अंडमान से हुई। मुश्किल में फंसे राज्य के श्रमिकों और कामगारों को देश के अन्य राज्यों और विदेश से लाखों श्रमिकों की सुरक्षित घरवापसी बीते ढाई सालों में हुई है।

दो करोड़ रुपये का कराया बकाया भुगतान

मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग और राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के प्रयास से न सिर्फ कामगारों की सुरक्षित घर वापसी हुई, बल्कि उनके बकाया पारिश्रमिक का भुगतान भी हुआ। 27 मार्च 2020 से 30 जून 2022 तक 2,27,16,858.62 रुपये विभिन्न कंपनियों से 3,108 श्रमिकों-कामगारों के पारिश्रमिक का भुगतान कराया गया। साथ हीराज्य के करीब 168 मृत श्रमिकों के परिजनों को  6,39,31,972 रुपये का भुगतान कराया गया।

अभी जारी है मदद पहुंचाने का अभियान

राज्‍य सरकार के श्रम विभाग के श्रमाधान पोर्टल में मजदूर पंजीकरण व प्रवासी पंजीकरण तथा उससे प्राप्त होने वाली योजनाओं के लाभ को लेकर प्रत्येक जिले में राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा पंजीकरण, जागरूकता एवं प्रचार प्रसार किया जा रहा है। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा मजदूर पंजीकरण व प्रवासी पंजीकरण में जागरूकता के अतिरिक्त प्रवासी मजदूरों का रेस्क्यू, निधन होने पर प्रवासी मजदूरों के शव की वापसी, मजदूरों की बकाया राशि आदि दिलाने के अलावा उनके पुनर्वास को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना राशन कार्ड आदि लाभों से जोड़ने का कार्य भी हो रहा है।  इसके लिए 3 जिलों में सुरक्षित और जिम्मेदार प्रवासन केंद्र बनाया गया है, जिसमें गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और दुमका शामिल है। अन्य राज्यों लेह एवं केरल में प्रवासन केंद्र खुलने जा रहा है। श्रमिकों की मदद के लिए पिछले साल शुरू हुआ यह अभियान अभी जारी है। इसके लिए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष लगातार सक्रिय है। श्रमिकों के लिए सात लैंड लाइन और 5 व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। ये नंबर हैं –0651-2481055, 0651-2480058, 0651-2480083, 0651-2482052, 0651-2481037,0651-2481188,18003456526, 9470132591, 9431336427, 9431336398, 9431336472, 9431336432

इसे भी पढ़ें : मिस इंडिया फाइनलिस्ट रिया तिर्की से बोले सीएम हेमंत- इस उपलब्धि पर पूरा झारखंड गौरवान्वित

इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, कोरोना मृतकों के परिजनों को जल्‍द मुआवजा दें राज्य

इसे भी पढ़ें :  पत्नी ने नहीं उठाया फोन, सिपाही ने तीन दोस्तों को ठोक डाला

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में Women’s College के निर्माण का मार्ग प्रशस्त, CM ने दी मंजूरी

इसे भी पढ़ें : रांची में महिला एसआई को पिकअप वैन से कुचला, दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ें : रसूखदार पंकज मिश्रा की सल्तनत पर ग्रहण, खुल सकता है बड़ा राज

इसे भी पढ़ें : Maruti ने लॉन्च की मात्र 4.25 लाख में SUV, 25km से अधिक का माइलेज, जानें अन्‍य फीचर्स

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...