spot_img
spot_img
spot_img

Maruti ने लॉन्च की मात्र 4.25 लाख में SUV, 25km से अधिक का माइलेज, जानें अन्‍य फीचर्स

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Maruti suzuki ने चुपके से नयी एस-प्रेसोज लॉन्च कर दी है। इसमें नेक्स्ट जेन के-सीरीज 1.0L डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन दिया गया है। इसमें Idle-स्टार्ट-स्टॉप तकनीक भी दी गई है। नई एस-प्रेसो का Vxi(O) और Vxi+(O) AGS वेरिएंट 25.30 किमी/लीटर, Vxiऔर Vxi+ MT वेरिएंट 24.76 किमी/लीटर और Stdतथा Lxi MT वेरिएंट 24.12 किमी/लीटर की बढ़ी हुई ईंधन दक्षता दे सकता है। बता दें कि Maruti Suzuki S Pressoकी कीमत 4.25 लाख रुपये से 5.99 लाख रुपये तक है। अब जानते हैं इसके फीचर्स

इंजन पहले से अधिक एफिशिएंट और रिफाइंड

नयी RESSO में सभी AGS वेरिएंट में अब  हिल होल्ड असिस्ट के साथ ESP मिलता है। इसके Vxi+ और Vxi+(O) वेरिएंट में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs (आउटसाइड रियर-व्यू मिरर) मिलते हैं।इसका इंजन पहले से ज्यादा एफिशिएंट और रिफाइंड है। इसका नेक्स्ट जेन के-सीरीज़ 1.0L डुअल जेट इंजन 49kW@5500rpm पावर और 89Nm@3500rpm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि नई S-Pressoमें कमांडिंग ड्राइव व्यू, डायनेमिक सेंटर कंसोल, बड़ा केबिन स्पेस और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ बोल्ड एसयूवी का फील मिलता है. इसमें सेफ्टी से जुड़े भी कई फीचर्स मिल जाते हैं।

सभी वेरिएंट में रिवर्स पार्किंग सेंसर

एस-प्रेसा में डबल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, प्री-टेंशनर और फोर्स लिमिटर फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर के साथ फ्रंट सीटबेल्ट, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम, सभी वेरिएंट में रिवर्स पार्किंग सेंसर (स्टैंडर्ड) और हिल होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

सभी वेरिएंट की कीमत इस प्रकार

-Std. MT- 4.25 लाख रुपये
-Lxi MT- 4.95 लाख रुपये
-Vxi MT- 5.15 लाख रुपये
-Vxi+ MT- 5.49 लाख रुपये
-Vxi (O) AGS- 5.65 लाख रुपये
-Vxi+ (O) AGS- 5.99 लाख रुपये

बेहतर ईंधन दक्षता देगी और ग्राहकों को बेहतर ड्राइव अनुभव

 नए एस-प्रेसो को पेश करते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में मार्केटिंग एंड सेल्स विभाग के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने कहा, “एस-प्रेसो ने अपने बोल्ड एसयूवी वाले डिजाइन के साथ अपने लिए एक मजबूत जगह बनाई है। लगभग तीन सालों की छोटी अवधि के भीतर, हमने एस-प्रेसो की 202,500 से अधिक इकाइयां बेची हैं।” उन्होंने कहा कि नई एस-प्रेसो बेहतर ईंधन दक्षता देगी और ग्राहकों को बेहतर ड्राइव अनुभव मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में 13 लोगों की गई जान

इसे भी पढ़ें : विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार Margaret Alva होंगी

इसे भी पढ़ें : वनडे कप्तान Tamim Iqbal ने T20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास

इसे भी पढ़ें : फौजी ने पहले साथियों को भूना, फिर खुद का उड़ा लिया भेजा… देखें

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, बोले- यूपी में कानून व्‍यवस्‍था सुधरी है और कनेक्टिटिविटी भी 

इसे भी पढ़ें : गंगा किनारे बेतहाशा रो रहे वत्सल की बहन और आर्यन का भाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 28 जुलाई को Zenfone 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्‍च करेगी Asus, जानिए फीचर्स

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...