रसूखदार पंकज मिश्रा की सल्तनत पर ग्रहण, खुल सकता है बड़ा राज

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की राजनीतिक और ब्यूरोक्रेसी गलियारों में काफी चर्चित शख्स पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लेने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ईडी की टीम ने पंकज मिश्रा को पूछताछ के लिये मंगलवार को बुलाया था। दिन के 11 बजे के करीब पंंकज ईडी के दफ्तर में हाजिर हुये। खबर है कि साहिबगंज टेंडर घोटाला में पूछताछ करने के बाद ईडी ने यह बड़ी कार्रवाई की है। पंकज मिश्रा की गिरफ्तारी की खबर वायरल होते ही सत्ता के गलियारों में तहलका मच गया। वायरल वीडियो में उन्हें एक कार में बिठा कर ले जाते हुये दिखाया गया है। हालांकि गिरफ्तारी को लेकर ईडी द्वारा अबतक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कुछ दिन पहले पंकज मिश्रा और उनके कई सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी द्वारा छापामारी की गई थी। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए कैश, करोड़ों रुपए के अवैध लेनदेन संबंधित दस्तावेज और अवैध प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट जब्त किए गये थे।

सूत्रों के अनुसार ईडी ने पंकज मिश्रा के खिलाफ कई साक्ष्य और सबूत जुटा लिये हैं। करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन के दस्तावेज ईडी के हाथ लग गये हैं। सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पहली बार उस वक्त काफी मशहूर हो गये, जब साहिबगंज के बरहरवा थाने में एक टेंडर विवाद का केस दर्ज किया गया। यह मामला जून 2020 का है।  शिकायतकर्ता शंभु नंदन कुमार उर्फ शंभु भगत ने दर्ज प्राथमिकी में कई गंभीर आरोप लगाये थे। तब मंत्री आलमगीर आलम का नाम भी पंकज मिश्रा के साथ खूब उछला था। हालांकि पुलिस जांच में इन्हें क्लीनचिट दे दिया गया था।

इसे भी पढ़ें : मिस इंडिया फाइनलिस्ट रिया तिर्की से बोले सीएम हेमंत- इस उपलब्धि पर पूरा झारखंड गौरवान्वित

इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, कोरोना मृतकों के परिजनों को जल्‍द मुआवजा दें राज्य

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे ‘मेरा रंग दे बसंती…’ के मशहूर सिंगर Bhupinder Singh

इसे भी पढ़ें :पैसों की खातिर सरदार को मारा, कैलू खुद बन गया सरगना… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जींस वाली नई नवेली बीवी ने पति को दुनिया से….

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...