KODERMA : शराब के नशे में धुत एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक युवक को पीछे से टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में दोनों जख्मी हो गए। दोनों को ग्रामीणों और पुलिस के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर ले गए। यहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया। बाद में डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। रांची रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही पैदल चल रहे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भोला राणा (35) रूप में की गई है। यह घटना जयनगर थाना क्षेत्र स्थित कोडरमा कोवार मेन रोड के पेठियाबागी बाजार की है।
बाइक सवार गोपालडीह निवासी मुन्ना अंसारी भी जख्मी है। भोला राणा अपने पुराने घर से खाना खाकर नए घर सोने जा रहा था। उसी वक्त यह हादसा हुआ।रविवार सुबह स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आसपास के लोगों के अनुसार, भोला राणा घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जो मजदूरी कर अपनी पत्नी और 3 बच्चे का भरण पोषण करता था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
Read More : कोरोना का खतरा अभी टला नहीं, गाइडलाइन का सख्ती से करें पालन : हेमंत सोरेन
Read More :दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने कही ये बात…












