रांची: राजधानी के चुटिया में एक व्यक्ति की फंदे पर झूलती मिली लाश। मरने वाले का नाम गोपी झा है। वो बीते दो साल से चुटिया के द्वारका रोड नंबर 9 में किराए के मकान में रह रहा था। गोपी महिंद्रा फाइनेंस में ड्राइवर का काम करता था। लेकिन एक महीने पहले ही उसने वहां से इस्तीफा दे दिया था। मृतक बिहार के दरभंगा के बहादुर गांव सलहा का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक, गोपी की पत्नी 3-4 महीने पहले ही किसी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव गई हुई थी। अब तक वो वापस नहीं लौटी है। गोपी का एक 12 साल का बेटा और 9 साल की एक बेटी है। दो दिन से पति के फोन नहीं उठाने पर परेशान पत्नी ने गोपी के भतीजे शुभम झा को फोन किया और चाचा की सुध लेने की बात कही। शुभम जब चाचा को देखने उसके घर पहुंचा। जो कुछ देखा, दंग रह गया। उसने गोपी को फंदे से लटका पाया।
घटना की सूचना चुटिया पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ये हत्या है या आत्महत्या इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी पुलिस।
इसे भी पढ़ें : ओवरटेक करने के चक्कर में सुमो से टकराई मोटरसाइकिल, बाइक सवार युवक की मौत
इसे भी पढ़ें : पत्नी पर हथौड़े से किया वार, हुई मौत, पति फरार










