रामगढ़ : जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ओवरटेक करने के चक्कर में युवक की बाइक सामने से आ रही टाटा सूमो से टकरा गई। मौके पर ही बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। युवक अपने सुसराल जा रहा था। घटना रामगढ़-बोकारो मेन रोड के चक्रवाली गांव के पास घटी। मृतक की पहचान रतन साव के रूप में हुई है। रतन हजारीबाग के चरही स्थित जरवा बस्ती का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार, रतन सोमवार सुबह सासुराल जाने के लिए निकला था। रामगढ़-बोकारो मेन रोड के चक्रवाली गांव के पास रतन एक गाड़ी को ओवरटेक करने लगा। रफ्तार तेज थी, सामने से आ रही टाटा सूमो से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक के सुमो में फसने की वजह से ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने में असफल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : पत्नी पर हथौड़े से किया वार, हुई मौत, पति फरार
इसे भी पढ़ें : 3 साल की मासूम को रेप के बाद पड़ोसी ने मार डाला, सदमे में पिता ने कर लिया ये…








