spot_img
spot_img

दुल्हन सजकर करती रही इंतजार, नहीं आई बारात… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : घर में शहनाइयों की गूंज थी, आंगन में मेहमानों की चहल-पहल थी और दुल्हन नई जिंदगी के सपने आंखों में सजाये बैठी थी। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि रात ढलते-ढलते खुशियों से भरा यह घर अचानक दर्द और आंसुओं का ठिकाना बन जायेगा। बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में ऐसा ही दिल तोड़ देने वाला घटनाक्रम सामने आया। बारात आने से पहले एक फोन कॉल ने पूरे विवाह समारोह की तस्वीर बदल दी। दुल्हन का घर जहां जश्न के रंग में डूबा था, वहीं कुछ ही देर में वहां मायूसी और सन्नाटा छा गया।

600 मेहमानों के लिये तैयार थी दावत, सज चुका था मंडप

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव की एक युवती का विवाह बरेली जिले की आंवला तहसील के तिगाई दन्तनगर निवासी युवक से तय हुआ था। शनिवार को बारात आनी थी। वधू पक्ष ने शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। नाते- रिश्तेदारों का जुटान हो चुका था। गांव के करीब 600 लोगों को दावत का न्योता दिया गया था। घर में गीत-संगीत और शादी की रस्में चल रही थीं। लेकिन रात बढ़ती गई और बारात नहीं पहुंची। जब रात करीब नौ बजे तक बारात नहीं आई तो वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष से संपर्क किया। परिवार वालों ने देर होने का कारण पूछा, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। धीरे-धीरे चिंता बढ़ने लगी। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर बारात क्यों नहीं पहुंच रही है।

एक फोन कॉल और बदल गई पूरी कहानी

इसी बीच वधू पक्ष के पास एक युवती का फोन आया। फोन करने वाली युवती ने दावा किया कि जिस युवक से शादी होने वाली है, वह पहले से उसका पति है। उसने कहा कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर रखी है और वह युवक दूसरी शादी नहीं कर सकता। रिश्तेदारों के अनुसार, युवती ने वर पक्ष को भी चेतावनी दी थी कि अगर दूसरी शादी की गई तो वह कानूनी कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है कि इसके बाद वर पक्ष ने शादी करने का इरादा ही छोड़ दिया और बारात नहीं निकाली।

दुल्हन हुई बेसुध, पिता की बिगड़ी तबीयत

जैसे ही शादी टूटने की खबर घर पहुंची, पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। नई जिंदगी के सपने संजोये बैठी दुल्हन यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेसुध हो गई। वहीं बेटी की शादी टूटने की खबर सुनकर पिता की तबीयत भी बिगड़ गई। कुछ देर पहले तक जहां शादी के गीत गूंज रहे थे, वहां अब रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई देने लगीं। घटना के बाद पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के लोग भी इस बात से हैरान हैं कि शादी के दिन ऐसी स्थिति कैसे पैदा हो गई।

इसे भी पढ़ें : डेढ़ महीने में उजड़ गया पूरा घर, दर्दनाक कहानी ने सबको रुलाया…

इसे भी पढ़ें : इस घर में छिपे थे लुटेरे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : पहली बार रांची में सजेगा डूरंड कप का महाकुंभ…

इसे भी पढ़ें : रांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ा प्रहार, SIT की ताबड़तोड़ कार्रवाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : चीखों से कांप उठा ये शहर, एक साथ 14 बच्चे काल के गाल में समा गये…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...

इस स्कूल में पुलिस की खास पाठशाला… जानें

Ranchi : किताबों की पढ़ाई के साथ-साथ जिंदगी की...

ओरमांझी के बेटे ने बढ़ाया झारखंड का गौरव…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : मेहनत, संघर्ष और सपनों की उड़ान...

डेढ़ महीने में उजड़ गया पूरा घर, दर्दनाक कहानी ने सबको रुलाया…

Giridih : जिंदगी कभी-कभी ऐसे जख्म दे जाती है,...