spot_img
spot_img
spot_img

पत्नी पर हथौड़े से किया वार, हुई मौत, पति फरार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लोहरदगा : लोहरदगा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक पति नें अपनी पहली पत्नी को हथौड़े से काट कर मार डाला। रविवार की शाम किसी बात पर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ जिसके बाद गुस्से में आए पति ने पत्नी को मार डाला। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद शव को घर में छोड़ बाहर से ताला लगा आरोपी फरार हो गया। ये घटना पेशरार थाना क्षेत्र स्थित कानी टोला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

मृतका की पहचान सीता देवी के रूप में हुई है। आरोपी सच्चू महतो से उसकी 10 साल पहले शादी हुई थी। करीब 7 साल पहले सच्चू ने बिरसमुनी से दूसरी शादी कर ली और उसके साथ देवाकीधाम के पास रहने लगा। इससे सच्चू और सीता देवी के बीच विवाद हुआ और वो दोनों बच्चों के साथ ब्रम्हांडीहा में रहने लगी।

सीता देवी के नाम से PM आवास योजना के तहत पहली किस्त आई। इसके बाद से सच्चू महतो, सीता देवी के नजदीक आ गया और दोनों ही कानी टोला में रहने लगे। रविवार की शाम किसी बात पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद सच्चू महतो ने सीता देवी के सिर पर कुदाल से वार कर दिया।

हत्या की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मामले की जांच में जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पैसे को लेकर पत्नी की हत्या की है।

इसे भी पढ़ें : 3 साल की मासूम को रेप के बाद पड़ोसी ने मार डाला, सदमे में पिता ने कर लिया ये…

इसे भी पढ़ें : …और इस अधिकारी ने रिश्‍वत में मांग ली पीड़िता की अस्‍मत, फिर हुआ ये…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...