Koderma : रांची पटना रोड पर कोडरमा घाटी में एक ट्रक और गैस टैंकर में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भयानक थी कि टैंकर में आग लग गयी। ड्राइवर को निकलने तक का मौका नहीं मिला। वह केबिन के अंदर ही जलकर मर गया। गनीमत यह थी कि गैस टैंकर खाली था। अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। टैंकर बिहार से कोडरमा की तरफ आ रहा था। वहीं गिट्टी लोड ट्रक कोडरमा से बिहार की तरफ जा रहा था। कोडरमा में जामसोती नाला के पास यह हादसा हुआ। हादसे के बाद करीब 2 घंटे तक रांची पटना रोड जाम रहा। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। उस राह से आने जाने वाले घंटों जाम में फंसे रहे। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
इसे भी पढ़ें : दो जिगरी दोस्तों का देवघर में क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :रात के अंधेरे में गाड़ियां क्या पलटी, खुल गया बड़ा राज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में कोयला माफियाओं को तीखी चोट… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :दुनिया का सबसे लम्बा रिवर क्रूज पहुंचा साहिबगंज, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :कारोबारियों से रंगदारी मांगने के पीछे PLFI की महिला उग्रवादी… देखें
इसे भी पढ़ें :अगले सप्ताह 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें अपना काम
इसे भी पढ़ें :SBI ने बदला नियम, खाते से खुद कट जा रहे पैसे, जानिए कारण






