Deoghar : जयशंकार और गौरव बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने देवघर आए हुये थे। दोनों दोस्त बिहार के लखीसराय के रहनेवाले है। दर्शन से पहले दोनों शिवगंगा सरोवर में स्नान करने गये। लेकिन इस दौरान बड़ा हादसा हो गया। नहाने के क्रम में गौरव डूबने लगा। उसकी चीख-पुकार सुन जयशंकार उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण उसका दम फूलने लगा। वह पिलर पकड़कर वहीं खड़ा हो गया। इन दोनों के शोर पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने किसी तरह जयशंकार को बाहर निकाल लिया। लेकिन गौरव डूब चुका था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस NDRF की टीम के साथ पहुंची। गौरव को ढूंढने की बहुत कोशिश की गई। करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने गौरव के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह हादसा आज यानि रविवार को हुआ।
वहीं पुलिस ने बताया कि शिवगंगा सरोवर में लोगों को गहरे पानी में जाना साफ मना है। इसके लिए जाली भी लगाई गई है, बावजूद इसके ये लोग जाली से आगे निकल गए थे। यह भी बताया गया कि जयशंकर के मुंह से शराब की गंध आ रही थी।
इसे भी पढ़ें : दुनिया का सबसे लम्बा रिवर क्रूज पहुंचा साहिबगंज, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : कारोबारियों से रंगदारी मांगने के पीछे PLFI की महिला उग्रवादी… देखें
इसे भी पढ़ें : Ricky Ponting: ‘मैं चाहूंगा कि वह डगआउट में मेरे पास बैठे रहें’
इसे भी पढ़ें : Blast in Jammu : एक के बाद एक IED ब्लास्ट, 7 हुये लहू*लुहान…
इसे भी पढ़ें : अब झारखंड में नहीं बचेंगे शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले…देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें
इसे भी पढ़ें : OLX पर अब यह भी होने लगा, रो रहा है थाने में अनुज












