Hazaribagh (Sunil Sahu) : रात के अंधेरे में कोयले से लदे 2 गाड़ियों के उलट जाने के बाद कई राज खुलकर सामने आ गए। पलटी एक गाड़ी के अंदर ड्राइवर फंसा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास से जुटे लोगों की मदद से गैस कटर के सहारे फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। यह घटना बीती देर रात हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के उरीमारी रोड पर जोभिया घाटी के पास हुई। जख्मी ड्राइवर ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, पुलिस पलटी 2 गाड़ियों में से एक गाड़ी के कोयले को अलग-अलग 3 ट्रैक्टरों से थाना ले आयी। एक गाड़ी वहीं उलटी पड़ी रही। एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर आशंका जतायी कि जब्त कोयला अवैध है। इसमें बड़ा झोल है। इस अफसर ने खुलासा किया कि जब्त कोयला सीसीएल के उरीमारी के बिरसा परियोजना से ले जाया जा रहा था। जांच के बाद ही यह खुलासा हो पाएगा कि कोयले के इस खेल में कहां-कहां, क्या-क्या गोलमाल है। वैसे आशंका है कि फर्जी दस्तावेज के सहारे कोयले की तस्करी की जा रही है। इसमें परियोजना के तथाकथित कुछ लोग भी शामिल है। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गयी है।
इसे भी पढ़ें : दुनिया का सबसे लम्बा रिवर क्रूज पहुंचा साहिबगंज, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : कारोबारियों से रंगदारी मांगने के पीछे PLFI की महिला उग्रवादी… देखें
इसे भी पढ़ें : Ricky Ponting: ‘मैं चाहूंगा कि वह डगआउट में मेरे पास बैठे रहें’
इसे भी पढ़ें : Blast in Jammu : एक के बाद एक IED ब्लास्ट, 7 हुये लहू*लुहान…
इसे भी पढ़ें : अब झारखंड में नहीं बचेंगे शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले…देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें
इसे भी पढ़ें : OLX पर अब यह भी होने लगा, रो रहा है थाने में अनुज














