MP : मध्य प्रदेश में खंडवा के जिला आबकारी अधिकारी आरपी किरार का मानना है कि सच बोलने के लिए बस दारू पीना पर्याप्त है। उनका मानना है कि दारू पीने वाला झूठ नहीं बोलता। यह बयान देने वाले आबकारी अधिकारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां बिना वैक्सीन राशन की दुकानों पर राशन देने पर रोक लगाई है, तो वहीं अब शराब सिर्फ उन्हें ही मिल सकेगी, जिनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। मदिरा के शौकीन लोगों के लिए पूरा कोरोना टीकाकारण जरूरी है।
Ye ninja verification technique leak nahi honi chahiye dusre desh ko.
pic.twitter.com/Jdf5y8pKmF— Rofl Gandhi 2.0 🚜🏹 (@RoflGandhi_) November 18, 2021
तत्काल प्रभाव से लागू है बिना वैक्सीनेशन शराब न देने का आदेश
खंडवा आबकारी विभाग ने आदेश जारी किया है कि शराब खरीदने वालों को दोनों टीके लगने के बाद ही उन्हें शराब दी जाएगी। साफ शब्दों में शराब विक्रेताओं को ऐसा आदेश दिया गया है। जिले की 56 देशी शराब दुकानों और 19 विदेशी शराब दुकानों पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : छक्के के साथ भारत ने छुड़ाये कीवी टीम के “छक्के”
इसे भी पढ़ें :नहीं धराता तो कई कोयला कारोबारी का हो जा जाता…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम फैसला, ऑफलाइन मोड में होगी CBSE, ICSE की परीक्षा
इसे भी पढ़ें :इस स्कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी








