रांची : डॉ प्रकाश बोन एंड ज्वाइंट केयर क्लिनिक में 13 मार्च को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें सुबह 10 बजे से दोपहर 02.30 बजे तक 45 मरीजों की जांच की गई। इसके साथ ही उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी दी गईं। शिविर में पहुंचे मरीजों का नि:शुल्क BMD (bone minaral density) एवं Uric acid की जांच भी की गई।
संतुलित आहार के साथ करें नियमित व्यायाम : डॉ प्रकाश
मौके पर डॉ प्रकाश ने कहा कि हड्डी जोड़ को मजबूत रखने के लिए हमें संतुलित आहार के साथ नियमित व्यायाम करने की भी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस प्रकार के और भी चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। जिससे अधिक से अधिक लोग निःशुल्क अपना जांच करा सकेंगे।


इसे भी पढ़ें : PLFI के तीन उग्रवादी धराए, 12 राउंड जिंदा कारतूस बरामद
इसे भी पढ़ें : चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 उग्रवादी धराये
इसे भी पढ़ें : सूमो में ऐसे छिपाकर ले जा रहा था गांजा, तस्करी का तरीका देख पुलिस दंग (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : धू-धू कर जल उठी शताब्दी एक्सप्रेस, जा रही थी देहरादून से दिल्ली












