कोहराम लाइव डेस्क: लगातार दो दिनों की तेजी के बाद सोना और चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखी गई। सोमवार को 1200 रुपये और मंगलवार को 300 रुपये की तेजी के साथ सोने का फरवरी वायदा दो दिनों में 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हो चुका था। मंगलवार को सोने का भाव 311 रुपये की तेजी के साथ 51720 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ था। बुधवार को सोना 160 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ खुला। कीमत अब भी 51560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है।
इसे भी पढ़ें :यहां जहरीली गैस ने ले ली 4 लोगों की जान, कई की हालत खराब
दो दिन बढ़े थे चांदी के भाव
सोमवार को चांदी 3 परसेंट से ज्यादा मजबूत होकर 70180 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई। मंगलवार को भी चांदी 800 रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुई थी।
बेकार जाएगी कमाई गई बढ़त
बुधवार को चांदी 550 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला। फिलहाल भाव 70300 से ज्यादा है। चांदी में गिरावट बढ़ी तो कल कमाई गई सारी बढ़त बेकार हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें :भैरव के मामा राम सिंह, नाबालिग बेटे-भतीजे को Police ने छोड़ा
चार मेट्रो शहरों में सोने का भाव
10 ग्राम सोने का भाव
शहर गोल्ड का भाव
दिल्ली 54,700
मुंबई 51,320
कोलकाता 53,260
चेन्नई 52,950
इसे भी पढ़ें :ब्यूटी पार्लर की आड़ में @Sex Racket, …और मचा हड़कंप
चार मेट्रो शहरों में चांदी का भाव
1 किलो चांदी का भाव
शहर चांदी का भाव
दिल्ली 70,200
मुंबई 70,200
कोलकाता 70,200
चेन्नई 74,500






