spot_img

भाजपा को वोट न दें, वर्ना… TMC विधायक ने BJP समर्थकों को धमकाया, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Asansol : बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट और 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। TMC द्वारा भाजपा समर्थकों को धमकाने का मामला सामने आया है। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख और सह बंगाल प्रभारी अमित मालवीय ने एक वीडियो जारी कर TMC विधायक नरेन चक्रवर्ती पर बीजेपी समर्थकों को धमकाने का आरोप लगाया है। मालवीय ने कहा कि चक्रवर्ती भाजपा के समर्थकों को धमकाया कि यदि उन्होंने उसे वोट दिया तो चुनाव बाद अंजाम भुगतना पड़ेगा। मालवीय ने इस मामले में चुनाव आयोग से भी संज्ञान लेने का आग्रह किया है। मालवीय ने टीएमसी प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि सीएम ऐसे विधायकों को संरक्षण दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें :सिपाही भर्ती परीक्षा में 13 “मुन्‍ना भाई” धराये, मजिस्‍ट्रेट भी हैरान

इसे भी पढ़ें :राजधानी में गंदा धंधा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस रह गई दंग

इसे भी पढ़ें :Oscars के मंच पर एक्‍टर ने एंकर को मारा थप्‍पड़, देखिये फिर क्‍या हुआ…

इसे भी पढ़ें : हक जताने पर फांसी पर लटका दिया, देखें वीडियो…

जारी वीडियो में एमएलए नरेन चक्रवर्ती भाजपा समर्थकों से कह रहे हैं कि वे उसे वोट न दें, वरना चुनाव के बाद देख लेंगे। वह यह भी कहते हैं कि यदि उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया तो वे राज्य में रह सकेंगे और काम-धंधा कर सकेंगे, टीएमसी उनका समर्थन करेगी। मालवीय ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि टीएमसी के पांडवेश्वर (आसनसोल) विधायक नरेन चक्रवती भाजपा समर्थकों व वोटरों को खुलेआम धमका रहे हैं। वह उनसे कह रहे हैं कि वे वोट न दें, न समर्थन करें और यदि भाजपा को वोट दिया तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें। ऐसे अपराधियों को जेल में होना चाहिए, लेकिन सरकार उन्हें संरक्षण दे रही हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...