spot_img
spot_img
spot_img

हर जरूरी सामान के लिए कही तरसना न पड़े… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : हिट एंड रन को लेकर बने नये कानून के विरोध में पूरे देश के ट्रक और बस के ड्राइवर आंदोलन पर हैं। ट्रक और बसों का चलना बंद है। गुजरे 48 घंटो से ड्राइवरों के काम बंद कर देने के चलते पूरे देश के सभी राज्यों में दवा से लेकर फल, सब्जियां और जरूरत के सभी सामानों से लदे ट्रक फंसे हुए हैं। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस संगठन ने मीडिया को बताया कि ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का बड़ा असर पड़ना शुरू हो गया है। एसोसिएशन के मुताबिक देश के  संगठन के महासचिव नवीन गुप्ता ने मीडिया को बताया कि देश के सभी ट्रक ड्राइवरों ने काम बंद कर दिया है। इसके चलते देश की सड़कों पर रोजाना दौड़ने वाले लाखों ट्रकों के चक्के थम गए हैं। रोजमर्रा की चीजों की सप्लाई नहीं हो पा रही है। शुरुआती दौर में अभी जो स्टॉक लोगों के पास है, उसी से काम चल रहा है। अगर यह हड़ताल लंबी चली, तो रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली जरूरत की चीजों की आपूर्ति पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। रोजाना तकरीबन पांच लाख से ज्यादा टैंकर डीजल, पेट्रोल और सीएनजी को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचते हैं। झारखंड में भी ट्रक और बस के ड्राइवर आंदोलन पर है।

गृह मंत्रालय के साथ संगठन की चल रही बातचीत 

इधर, ट्रक ड्राइवरों की इस हड़ताल की गंभीरता को देखते हुये संगठन की मंगलवार दोपहर बाद एक आपातकालीन बैठक भी बुलाई गई। गृह मंत्रालय के साथ भी संगठन की बातचीत चल रही है। वहीं, सरकार ने भी ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का लोगों पर असर न पड़े, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस संगठन के मुताबिक ट्रक ड्राइवर की अलग-अलग एसोसिएशंस यही चाहती हैं कि हिट एंड रन एक्ट में किये गये बदलाव को समाप्त किया जाये। हिट एंड रन केस में नये कानून के तहत फरार और घातक दुर्घटना की सूचना नहीं देने पर ड्राइवरों को अब दो साल की नहीं, बल्कि 10 साल तक की जेल हो सकती है। एसोसिएशन का कहना है कि सड़कों पर रोजाना लाखों की संख्या में ट्रक ड्राइवर चलते हैं और कई हादसे भी होते हैं, अक्सर ड्राइवर अपनी जान बचाकर भाग निकलता है, भले ही गलती ट्रक ड्राइवर की हो या ना हो। उनका कहना है अगर ड्राइवर वहां पर रुक जाये तो मौजूद भीड़ उसकी हत्या तक कर सकती है। अब नये कानून में अगर वह ड्राइवर भाग जाता है, तो उसे दो साल की जगह पर 10 साल की सजा और सात लाख रुपये का जुर्माना देना होगा।

बाजार में दवाओं की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है

उत्तर प्रदेश गुड्स ट्रांसपोर्ट संगठन के महामंत्री पंकज शुक्ला कहते हैं कि बीते 48 घंटे में प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर से उठने वाला सामान अभी तक डिपो में ही बंद है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों और राजधानी समेत आसपास के राज्यों में आपूर्ति होने वाली 90 फ़ीसदी दवाएं इन्हीं डिपो से रोजाना सप्लाई होती हैं, जो कि पूरी तरीके से ठप हो गई हैं। ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन से जुड़े विकास रस्तोगी कहते हैं कि रोजाना आने वाला दवाओं का माल अगर बंद हो गया, तो बाजार में दवाओं की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। वह कहते हैं कि खुदरा बाजार में दवाओं की आपूर्ति रोजाना के स्तर पर ही होती है। अगर ट्रक ड्राइवर की हड़ताल लगातार बनी रही, तो इसका सीधा असर मरीज, अस्पताल और दवाओं पर जबरदस्त रूप से दिखेगा।

48 घंटे तक ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल बहुत बड़ी होती है

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एसोसिएशन के मुताबिक  संगठन के महासचिव नवीन गुप्ता कहते हैं कि जिनके पास पहले से स्टॉक है, उन पर तो तुरंत असर नहीं होगा। लेकिन जैसे-जैसे आपूर्ति बाधित होती रहेगी, इस तरीके से पेट्रोल और डीजल की किल्लत बढ़नी शुरू सकती है। ऑल इंडिया डीजल-पेट्रोल पंप डीलर संगठन के वरिष्ठ सदस्य दीपेश अग्रवाल कहते हैं कि 48 घंटे तक ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल बहुत बड़ी होती है। देश के अलग-अलग पेट्रोल-डीजल पंपों पर रोजाना टैंकर्स आपूर्ति के लिए पहुंचते हैं। दीपेश कहते हैं कि अगर यह हड़ताल आगे बढ़ती है, तो इसका सीधा असर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पर पड़ना शुरू हो जाएगा।

बढ़ सकती है कालाबाजारी और जमाखोरी

उत्तर प्रदेश लखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पंकज शुक्ला कहते हैं कि हड़ताल के ज्यादा चलने से आपूर्ति बाधित होगी और उससे जमाखोरी भी बढ़ सकती है। ऐसी दशा में मांग और आपूर्ति के बीच में बढ़ने वाले गैप के चलते सीधा असर जनता पर पड़ सकता है। पंकज कहते हैं कि उनके संगठन से जुड़े लोग लगातार सरकार के संपर्क में हैं, ताकि लोगों को इस हड़ताल के असर से बचाया जा सके। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस संगठन के महासचिव नवीन गुप्ता कहते हैं कि ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के चलते उनका संगठन आज दोपहर को एक आपातकालीन बैठक कर रहा है। दोपहर को होने वाली इस बैठक में आगे की रणनीतियों और समाधान पर चर्चा करेगा। नवीन गुप्ता कहते हैं कि इस बैठक के बाद ही तय होगा कि आगे की हड़ताल किस दिशा में जाएगी। हालांकि संगठन और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच भी लगातार नए कानून के बदलाव को लेकर बातचीत चल रही है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस संगठन के मुताबिक ट्रक ड्राइवर की अलग-अलग एसोसिएशंस यही चाहती हैं कि हिट एंड रन एक्ट में किए गए बदलाव को समाप्त किया जाए।

‘स्टीयरिंग छोड़ो’ के नाम से शुरू हुआ चक्का जाम

ऑल इंडिया ट्रक और बस ड्राइवर संगठन समेत अलग-अलग ड्राइवर संगठन के लोगों ने 1 जनवरी से 3 जनवरी तक का ‘स्टीयरिंग छोड़ो’ के नाम से चक्का जाम शुरू कर दिया है। संगठन के सोनू यादव कहते हैं कि आपराधिक कानूनों में किए गए बदलाव के कारण हिट एंड रन केस में भी सजा बढ़ा दी गई है, जिसके चलते देशभर में ट्रक और बस चालकों ने विरोध-प्रदर्शन किया है। सजा की अवधि बढ़ाए जाने के खिलाफ बस और ट्रक ड्राइवरों के साथ-साथ ऑटो चालकों ने भी मोर्चा खोल दिया है।

इसे भी पढ़ें : जापान में भूकंप से भारी तबाही, 155 बार डोली धरती

इसे भी पढ़ें : नये साल में कौन सा पर्व-त्योहार कब, डिटेल एक नजर में…

इसे भी पढ़ें : दो IAS बने मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी…

इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…

इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें

इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पत्नी पांव पकड़कर बोली- आब कहियों ना जाबे परदेश (VIDEO)

इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

बिहार में IAS दंपत्ति की नई पोस्टिंग बनी चर्चा की वजह…

Bihar : 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय...

TMC में बड़ा झटका: अब इस दिग्गज पूर्व मंत्री ने छोड़े सभी पद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति का चर्चित...