spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

न जाने कब पुलिस की गोली सीना छलनी कर जाये… यह डर क्‍या करा गया, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti (Gaurav Kashyap) : जंगल में जिंदगी बहुत मुश्किल है। जब कभी पुलिस एलआरपी के लिए जंगल में घुसती है, तब हुक्‍का पानी तक बंद हो जाता है। पग-पग पर खतरा बना रहता है। न जाने कब पुलिस की गोली सीना छलनी कर जाये, इसका भी अंदाजा नहीं होता। परिवार और नाते रिश्‍तेदारों की चिंता अलग से सताते रहती है। संगठन में अब कोई दम नहीं रह गया। वह अपने मकसद से भटक गया है। संगठन के बड़े माओवादी की जिंदगी मस्‍त है। वहीं गरीब और मध्‍यम लोगों का जीना दुभर है। संगठन में शोषण जमकर किया जाता है। महिलाएं और लड़कियों की इज्‍जत रोज नीलाम होती है। कई साथियों ने सरेंडर कर दिये। उनसे और गांववालों से जाना कि सरकार की नई दिशा वाली आत्‍मसमर्पण नीति बढ़िया है। पैसा भी मिलता है, रहने को मकान भी। वहीं अब ओपन जेल में रखा जाता है। परिवार का भी कहना था कि हथियार डाल सुकून की जिंदगी जियो। बहुत लोग अब परिवार के साथ हैं। यह कहना है शनिवार को खूंटी पुलिस कप्‍तान के सामने हथियार डालने वाले भाकपा के खूंखार माओवादी विमल लोहरा का।

इसके तीन और नाम है। कोई बिमल, तो कोई बिरसा तो कोई कोका पाहन के नाम से इसे जानता है। भाकपा के चलकद एरिया कमिटी के एरिया कमांडर विमल लोहरा के नाम खूंटी में लगभग 12 नक्‍सली वारदात दर्ज हैं। सरेंडर के बाद मान-सम्‍मान और फूलों का माला पहनकर गदगद विमल ने कहा- वर्ष 2012 में एक पुलिसवाले का बाइक पंचर हो गया था। वह खींचकर अपनी बाइक ले जाना चाह‍ते थे। तब उन्‍हें एक रस्‍सी दिया, यही भूल उसे जंगल खींचकर ले गई। उसे पुलिस का दलाल बताकर कुंदन पाहन, डिम्‍बा पाहन और श्‍याम पाहन ने खूब टॉर्चर किया। वहीं उसे धमकी दी गई कि वह संगठन से भागा तो उसके पूरे परिवार को जान से मार दिया जायेगा। पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने का उसे काम मिला था। वर्ष 2015 में पहला खून उसने एक लड़की बिरसी समद का किया। पुलिस का मुखबीर करार देकर बिरसी को मौत के घाट उतारा गया था। वर्ष 2016 में पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने में वह शामिल था। 2017 में बीरबांकी प्रोजेक्‍ट हाई स्‍कूल, अस्‍पताल, प्रोजेक्‍ट भवन एवं टावर को विस्‍फोट कर उड़ा दिया था। वर्ष 2017 में मुरहू के किताहालू चौक में पुलिस के जवान आशियन पूर्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। 2018 में खूंटी-तमाड़ मेन रोड पर एक पंजाबी टेलर चालक की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। सुनें क्‍या बोले खूंटी के डीसी शशि रंजन, एसपी आशुतोष शेखर और सरेंडर करनेवाला माओवादी विमल लोहरा…

इसे भी पढ़ें : पूर्व DSP के निधन पर क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन, देखिये

इसे भी पढ़ें : जल्‍द अमीर बनने और धाक जमाने के चक्‍कर में क्‍या कर डाला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जंगल में घात लगायी पुलिस ने क्या कर डाला, देखिये

इसे भी पढ़ें : धरा गया उग्रवादी अरविंद, उगले कई राज

इसे भी पढ़ें : AJSU से वरीय उपाध्यक्ष को सरेराह मारी गोली, फिर…

इसे भी पढ़ें : हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, चंद मिनटों में कैसे खाक हो गया पूरा तेल डिपो, देखें…

इसे भी पढ़ें : महंगाई की मार : पैरासिटामोल सहित 800 दवाओं के चुकाने होंगे इतने प्रतिशत ज्यादा दाम

इसे भी पढ़ें : रेलवे दे रहा शानदार सुविधा!, व्रत रखने वालों के लिए उठाया यह कदम

इसे भी पढ़ें : राशन कार्ड को लेकर केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानिए…

इसे भी पढ़ें : बीच गंगा में जहाज का बिगड़ा बैलेंस, 10 लोग और 5 ट्रक नदी में गिरे

इसे भी पढ़ें : टॉफी खाकर चार बच्चों की मौत, खोजी कुत्ते ने पहुंचाया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...