spot_img
spot_img
spot_img

मकर संक्रांति पर करें दान, धन हानि से बचें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : पूस के महीने में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर हम मकर संक्रांति का पर्व मनाते हैं। इस साल यानी 2021 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए आते हैं। सूर्य और शनि का संबंध इस पर्व से होने के कारण यह अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। आमतौर पर शुक्र का उदय भी लगभग इसी समय होता है, इसलिए यहां से शुभ कार्यों की शुरुआत लोग करते हैं।

विशेष फलदायी होता है दान

भारतीय परंपरा में मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्यों का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन किया गया दान विशेष रूप से फलदायी होता है। इस दिन शनि देव के लिए प्रकाश का दान करना भी बहुत शुभ होता है। आइए, आपको रूबरू हैं कि सुख-समृद्धि और धन हानि से बचने के लिए सकर संक्रांति पर किन चीजों का करें दान।

तिल का दान

मकर संक्रांति के तिल के दान का खास महत्व होता है। इस दिन ब्राह्माणों को तिल से बनी चीजों का दान करना पुण्यकारी माना जाता है। इसके अलावा इस दिन भगवान विष्‍णु, सूर्य और शनिदेव की भी तिल से पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि शनि देवता ने अपने क्रोधित पिता सूर्य देव की पूजा काले तिल से ही की थी जिससे सूर्य देव प्रसन्‍न हो गए थे। मकर संक्रांति तिल का दान करके शनि दोष को भी दूर किया जा सकता है।

राहु के अशुभ प्रभाव से बचाता है कंबल दान

मकर संक्रांति के दिन किसी जरूरतमंद को कंबल का दान जरूर करना चाहिए। इस दिन कंबल दान करना अत्‍यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि कंबल का दान करने से राहु का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है।

इसे भी पढ़ें :Petrol Pump पर नाइट्रोजन गैस मशीन फिट कर रहा था युवक, तभी…

खिचड़ी दान से दूर होता है शनि दोष

मकर संक्रांति को खिचड़ी भी कहा जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान करना बहुत शुभ होता है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को इस दिन चावल और उड़द की दाल की बनी खिचड़ी दान करें। मान्यता है कि उड़द का दान करने से शनि दोष दूर होते हैं। वहीं चावल का दान करना फलदायी माना जाता है।

घी दान अत्‍यंत शुभ

सूर्य और गुरु को प्रसन्न करने के लिए घी बहुत शुभ माना जाता है। इस बार गुरुवार के दिन मकर संक्रांति का पर्व होने से घी के दान का महत्‍व और भी बढ़ जाता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन शुद्ध घी का दान करने से घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है।

इसे भी पढ़ें :Cycle से सब्जी लेने जा रहा था बच्चा, गाड़ी ने मारा धक्का और…

वस्‍त्र का दान लाता है समृद्धि

मकर संक्रांति के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नए वस्त्र का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है। इस दिन किया गया वस्‍त्रों का दान महादान कहा जाता है।

गुड़ का दान करने से मिलती है गुरु की कृपा

 गुड़ को गुरु का प्रिय वस्‍तु माना जाता है। इस बार मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार के दिन है। इसलिए इस दिन गुड़ का दान करने से गुरु की कृपा प्राप्त होगी। आप तिल और गुड़ के बने लड्डू भी दान कर सकते हैं। इस दिन गुड़ खाना भी शुभ माना जाता है।

इसे भी पढ़ें :Corona vaccine की पहली खेप पहुंची Delhi

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...