spot_img

Corona vaccine की पहली खेप पहुंची Delhi

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में Corona vaccine की पहली खेप मंगलवार को पहुंच चुकी है। इसी के साथ 16 जनवरी से शुरू हो रहे देशव्यापी कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से देश के अलग-अलग हिस्सों में वैक्सीन सप्लाई का काम शुरू हो चुका है।

मंगलवार की सुबह स्पेशल फ्लाइट में पुणे से वैक्सीन की सप्लाई शुरू हुई, करीब दस बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। अब इन्हें यहां से कोल्ड स्टोरेज में रखा जाएगा। जब वैक्सीनेशन शुरू होगा, तब टीकाकरण केंद्र पहुंचाया जाएगा। आज ही देश के 13 स्थानों पर वैक्‍सीन पहुंच जाएगी।

1.1 करोड़ डोज का आधिकारिक ऑर्डर

उल्‍लेखनीय है कि भारत सरकार ने बीते दिन ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को 1.1 करोड़ डोज का आधिकारिक ऑर्डर दिया था। इसके बाद वैक्सीन की सप्लाई शुरू हुई है। सीरम इंस्टीट्यूट से देश के 13 स्थानों पर ये वैक्सीन की सप्लाई की जा रही है। इनमें दिल्ली, गुजरात जैसे राज्य भी शामिल हैं।

एक दिन में 5.7 मिलियन डोज रखने की क्षमता

दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमारे पास -20 डिग्री से +25 डिग्री सेल्सियस तक तापमान की क्षमता है। दोनों टर्मिनल पर एक दिन में 5.7 मिलियन डोज रखने की क्षमता है। एयरपोर्ट की ओर से सरकार, एजेंसियां, एयरलाइंस और अन्य सभी स्टेकहोल्डर के साथ संपर्क किया गया है और वैक्सीनेशन के काम में अहम रोल निभाने के लिए तैयारी की गई है।

इसे भी पढ़ें : Supreme court ने कृषि कानूनों के Implementation पर लगाई रोक

Corona vaccine के स्पेशल कंटेनर पर लगा है जीपीएस

आपको बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट से स्पेशल कंटेनर में इन वैक्सीन को रवाना किया जा रहा है, जिसपर जीपीएस लगा हुआ है। साथ ही इन कंटेनर के साथ पुलिस भी चल रही है। अभी सरकार की ओर से शुरुआत में जो 1.1 करोड़ डोज का ऑर्डर दिया गया है, उसकी सप्लाई शुरू हो गई है। इसके अलावा आगे की प्रक्रिया भी जारी है।

पहले फेज में 3 करोड़ को वैक्‍सीन का डोज

देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का काम शुरू होना है। शुरू में 3 करोड़ कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन का डोज लगेगा, जिसका खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। इसके बाद 27 करोड़ उन लोगों का नंबर आएगा, जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है या फिर कोई गंभीर बीमारी है।

इसे भी पढ़ें : हिंदू धर्म पर क्या कहा था दिव्‍य पुरुष Swami Vivekanand ने

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...