Kohramllive : ऐसी कई चीजें हैं, जिनकी एक्सपायरी डेट होती है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या अंडरवियर की एक्सायरी डेट होती है? ये तो हम सब जानते हैं कि अंडरवियर का साफ रहना कितना जरुरी है। अगर ऐसा ना हो तो कई तरह की बीमारियां बॉडी में घर बना लेती हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि एक अंडरवियर को आखिर कितने दिन तक पहना जा सकता है? हेल्थ के नजरिये से ये सवाल काफी अहम है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आपको अपने अंडरवियर रोज रोजाना बदलना चाहिए। एक बार पहने अंडरवियर्स को बिना धुले नहीं पहनना चाहिए। आपके अंडरवियर की एक्सपायरी डेट कितनी होनी चाहिए जानकारों ने इस ओर भी इशारा किया है। NYU लैंगोन हेल्थ की प्रमाणित गायनेकोलॉजिस्ट (Gynaecologist) में तारानेह शिराजियन का कहना है कि शरीर और त्वचा की देखभाल यानी हेल्थ के दृष्टिकोण से, पुराने अंडरवियर को फेंककर कब नया खरीदना चाहिए इसका जवाब उतना आसान नहीं है जितना आप सोच सकते हैं। इस विषय में विस्तार से अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मेडिकल प्रमाण नहीं है, जिसमें ये लिखा हो कि पुराना अंडरवियर पहनने से कोई खास नुकसान होता है। लेकिन हां, काफी पुराने अंडरवियर ना सिर्फ खरान फिटिंग के हो जाते हैं बल्कि उनसे एलर्जी और इन्फेक्शन का खतरा जरूर बढ़ जाता है।
NYU स्कूल ऑफ़ मेडिसिन के प्रोफ़ेसर फिलिप टीएर्णो के मुताबिक़, किसी भी अंडरवियर की एक्सपायरी डेट नहीं होती। लेकिन अगर आपके अंडरगारमेंट्स ढीले हो गए हैं या उनमें छेद हो चुके हैं। या फिर उसकी इलास्टिक ढीली हो गई है, तो ये साफ़ इंडिकेशन है कि अब आपको अपनी अंडरवियर बदल लेनी चाहिए। ढीली अंडरवियर आपको पूरे समय परेशान करेगी। साथ ही आप कोई भी काम नहीं कर पाएंगे। ऐसे में विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि अंडरवियर को बदलने के लिए 6 महीने का समय अच्छा होता है।
इसे भी पढ़ें : दो दिन में 170 मरीजों का भला कर गये डॉ वर्मा… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :चेहरे पर Instant Glow चाहिए तो करें यह काम…देखें
इसे भी पढ़ें :दुनिया पर मंडरा रहा ‘गरीबी और भूख’ बढ़ने का खतरा : IMF Chief
इसे भी पढ़ें :कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, दो मरीजों ने तोड़ा दम…देखें कहां
इसे भी पढ़ें :कुकर की यह समस्या इन 5 टिप्स से हो जाएगी दूर… देखें
इसे भी पढ़ें :पुरुष खायें कद्दू के बीज, दूर होगी यह बड़ी समस्या
इसे भी पढ़ें :जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी हो सकता है…
इसे भी पढ़ें :1 रुपये में चमकायें पंखा…जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :पुरुषों की इन समस्याओं को दूर करता है लौंग का तेल
इसे भी पढ़ें :खाली पेट नारियल पानी पीते हैं तो जान लें यह बात
इसे भी पढ़ें :Covid-19 को ले अलर्ट मोड पर केंद्र सरकार, एडवाइजरी जारी












