Kohramlive : हमारे शरीर के ऐसे हिस्से जिन पर हम कभी ध्यान नहीं देते, अचानक से जब उन पर नजर पड़ती है, तो मानों होश उड़ जाते हैं। जी हां, चेहरे को तो हम अच्छी तरह से चमका लेते हैं मगर पीठ पर उतना ध्यान नहीं देते, जितनी जरूरत होती है। गर्मियों के मौसम में आपकी स्किन टैनिंग का शिकार हो जाती है खासकर आपकी पीठ। ऐसे में आज हम आपके लिए Back टैनिंग रिमूवल मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं। इस मास्क को आप घर पर मौजूद चीजों की सहायता से आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी टैनिंग तो दूर होती ही है साथ ही इससे आपकी स्किन सोफ्ट और ग्लोइंग दिखने लगती है।
Back टैनिंग रिमूवल मास्क बनाने के लिए जरूरी सामान
- 1 खीरा
- 1 से 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- 4 से 5 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
Back टैनिंग रिमूवल मास्क कैसे बनाएं?
- Back टैनिंग रिमूवल मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें।
- फिर आप इसमें लगभग मुल्तानी मिट्टी 4 से 5 चम्मच और एलोवेरा जेल 1 से 2 चम्मच डालें।
- इसके बाद आप इसमें 1 पिसा हुआ खीरा डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- अब आपका Back टैनिंग रिमूवल मास्क बनकर तैयार हो चुका है।
कैसे इस्तेमाल करें?
- Back टैनिंग रिमूवल मास्क को लगाने के लिए आप एक ब्रश लें।
- फिर आप इसको अपनी पूरी पीठ और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें।
- इसके बाद आप इस मास्क को पीठ पर करीब 15-20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
- फिर आप इसको कॉटन पैड या पानी की सहायता से साफ कर लें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस मास्क को हफ्ते में करीब 2-4 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके लगातार उपयोग से आपकी कमर साफ और निखरी दिखने लगेगी।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की पुष्टि Kohramlive.com नहीं करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
इसे भी पढ़ें : भीषण गर्मी की लहर से बचने के लिए आजमाएं ये टिप्स
इसे भी पढ़ें :क्या अंडरवियर की भी होती है एक्सपायरी डेट, जानें यहां
इसे भी पढ़ें :दो दिन में 170 मरीजों का भला कर गये डॉ वर्मा… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :चेहरे पर Instant Glow चाहिए तो करें यह काम…देखें
इसे भी पढ़ें :दुनिया पर मंडरा रहा ‘गरीबी और भूख’ बढ़ने का खतरा : IMF Chief
इसे भी पढ़ें :कुकर की यह समस्या इन 5 टिप्स से हो जाएगी दूर… देखें
इसे भी पढ़ें :आगे भी स्वास्थ्य क्षेत्र में जुड़ेंगी कई महत्वपूर्ण कड़ियां : सीएम
इसे भी पढ़ें :सिर्फ 9 मिनट में बनेगा आयुष्मान कार्ड, रांची में कहां… देखें
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : महंगी हुईं ये जरूरी दवाएं
इसे भी पढ़ें :पुरुष खायें कद्दू के बीज, दूर होगी यह बड़ी समस्या












