महाशिवरात्रि पर शनि की साढ़ेसाती से बचने के लिए करें यह खास उपाय

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी यानि आज मनाई जायेगी। इस बार सर्वार्थसिद्धि योग 18 फरवरी को शाम को 07 बजकर 51 पर लगेगा और इसका समापन 19 फरवरी को सुबह 07 बजकर 01 मिनट पर होगा। ज्योतिष के अनुसार महाशिवरात्रि की त्रयोदशी तिथि शाम को 07 बजकर 51 से लेकर 08 बजकर 01 मिनट तक रहेगी यानी यह 10 मिनट बेहद शुभ रहने वाले हैं।

पूजा का शुभ महूर्त 

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:15 बजे से सुबह 06:06 बजे तक
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12:13 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक
अमृत काल- दोपहर 12:02 बजे से 01:27 बजे तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:28 बजे से 03:13 बजे तक
निशिता मुहूर्त- रात 12:09 बजे से देर रात 01:00 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- शाम 05:42 बजे से अगली सुबह 06:56 बजे तक

ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार महाशिवरात्रि पर महासंयोग भी बन रहे हैं। इस बार शिवरात्रि बेहद खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि ये शनिवार की त्रयोदशी के दिन है। इस दिन शनि और सूर्य के अलावा चंद्रमा भी कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे जिसके परिणामस्वरूप कुंभ राशि में शनि, सूर्य और चंद्रमा मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। महाशिवरात्रि पर शनि प्रदोष व्रत का अति शुभ संयोग भी बन रहा है।

महाशिवरात्रि पर यह खास उपाय, जिनसे शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव होगा कम 

करें हनुमान जी का पूजन

शनि की साढ़े साती और ढैय्या से प्रभावित लोगों को इस दिन भगवान शिव जी के साथ हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए।

संतान के लिए

शिवलिंग पर शुद्ध घी अर्पित करें। फिर जल की धारा अर्पित करें। फिर संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। यह प्रयोग पति पत्नी एक साथ करें तो उत्तम होगा।

वैवाहिक जीवन

पति पत्नी एक साथ शिवलिंग पर जलधारा अर्पित करें। अर्पित करते समय “शिव – शिव” कहते जाएं।  इसके बाद शिवलिंग पर गुलाब की पंखुड़ियां अर्पित करें। सुखद वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करें।

नौकरी के लिए

शिवरात्रि के दिन जलधारा से भगवान शिव का अभिषेक करें. उस समय मन ही मन “नमः शिवाय” कहते जाएं। शिव जी से रोजगार प्राप्ति की प्रार्थना करें। संध्याकाल को शिव मंदिर में 11 घी के दीपक जलाएं।

शिक्षा और एकाग्रता के लिए

शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को दूध मिला जल अर्पित करें। जल में अत्यंत अल्प मात्रा दूध की मिलाएं. इसकी धारा लगातार शिवलिंग पर गिराते रहें। उस समय “शिव – शिव” कहते जाएं। शिव लिंग से स्पर्श कराके पांच-मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

महाशिवरात्रि का महाउपाय

रात्रि में शिवजी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। इसके बाद उन्हें “शमी पत्र” अर्पित करें। साथ में उन्हें रुद्राक्ष की माला या रुद्राक्ष भी अर्पित करें। “नमः शिवाय” का यथाशक्ति जाप करें। जो भी मनोकामना है, उसके पूर्ण हो जाने की प्रार्थना करें। इसके बाद रुद्राक्ष को गले में धारण कर लें।

करें इन मंत्रों का जाप

महाशिवरात्रि के दिन शिव पुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें।

धन की प्राप्ति के लिए

दूध,दही,शहद,शक्कर और घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। एक एक करके चीज़ें अर्पित करें। एक साथ चीज़ें न मिलाएं। इसके बाद जल धारा अर्पित करें। “ॐ पार्वतीपतये नमः” का यथाशक्ति जप करें। फिर धन प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें।

इसे भी पढ़ें : महाशिवरात्रि के मौके पर प्रशासन अलर्ट, इन पर रहेगी पैनी नजर… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची में ATS ने कसी कमर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : सीओ ने 7 के खिलाफ दर्ज कराई FIR… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : एक साथ काल के गाल में समा गए तीन दोस्त… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : कोल्हान में नक्सलियों का तांडव, पहले पंचायत भवन इसके बाद…

इसे भी पढ़ें : रांची में इन पीडीएस डीलरों पर होगी कार्रवाई

इसे भी पढ़ें : पहले बिटिया का अश्ली*ल वीडियो किया वायरल, अब चिपकाया पोस्टर

इसे भी पढ़ें : चार दिन तक होने जा रही बारिश, IMD ने दी चेतवानी

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...

DC ने की समीक्षा, PDS दुकानों की होगी नियमित निगरानी…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...

रांची में SIR की समीक्षा, DC ने दिये ये निर्देश…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...