GARHWA (NITYANAND DUBEY): जिला मुख्यालय की सात सड़कों की स्थिति अब बेहतर बनेगी। करीब चार करोड़ रुपए की लागत से लगभग साढ़े नौ किमी सड़क की राइडिंग क्वालिटी में सुधार किया जाएगा। गढ़वा विधायक व राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंगलवार को पूजा-अर्चना कर शिलापट्ट कर अनावरण कर योजनाओं का शिलान्यास किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि मैं स्वहित के लिए नहीं, जनहित के लिए राजनीति करता हूं। किसी भी जनप्रतिनिधि में इच्छा शक्ति हो तो कोई भी काम बाकी नहीं रहेगा। इसके लिए अपनी भावना एवं विचार शुद्ध रखना होगा। मौके पर नप अध्यक्ष पिंकी केशरी, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा आदि ने विचार व्यक्त किया।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में पूर्व नप अध्यक्ष अनीता दत्त, वार्ड पार्षद रश्मि सिन्हा, विनोद बघेल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुनील कुमार, आरइओ के कार्यपालक अभियंता धर्मेंद्र सिंह, चंद्रचूड़ सिंह, पीडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार, जेई सिकंदर कुमार, जया कुमारी, झामुमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता,आशुतोष पांडेय, नवीन तिवारी सहित सभी वार्ड पार्षद, प्रतिनिधि व काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
इन योजनाओं का किया गया शिलान्यास
एनएच 75 से डीसी, डीडीसी, एसडीएम आवास एवं स्टाफ क्वार्टर तक, एनएच 75 से समाहरणालय तक, एनएच 75 से बालिका उच्च विद्यालय होते हुए गढ़देवी मंदिर एवं सरस्वती नदी से बाजार समिति तक, मिनी बस स्टैंड दानरो नदी के पुल से एनएच 75 तक, मारुति शोरूम से नवादा मोड़ भाया बिशुनपुर तक, एनएच 75 से चिनियां पथ तथा एनएच 75 सहिजना मोड़ लक्ष्मी मार्केट से करमडीह पुल तक की सड़क शामिल है। साथ ही बालिका मध्य विद्यालय के प्रांगण में दो कमरों का पहले तल्ले का निर्माण, सरकारी बालिका मध्य विद्यालय का मरम्मती व जीर्णोद्धार कार्य, आरके गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा का मरम्मती एवं जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया गया। जबकि चिनिया रोड मुख्य पथ नहर चौक से सहिजना, पिपरा खुर्द दानरो नदी छठ घाट तक निर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन किया गया।
स्कूल ऑफ़ एक्सेलेंस के लिए तीन विद्यालयों का चयन
जिले के तीन विद्यालयों का एक्सीलेंस ऑफ स्कूल के लिए चयन हुआ है। जिला मुख्यालय स्थित रामा साहू उच्च विद्यालय, राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा का चयन किया गया है। लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से इन स्कूलों का जीर्णोद्धार एवं व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला : लालू समेत 75 दोषी करार, 21 फरवरी को सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्या लिखा…
इसे भी पढ़ें : 3 Idiots के Rancho का गलवान में कमाल, देखें क्या बनाया
इसे भी पढ़ें : साइबर अपराधियों ने खोला मुंह तो सन्न रह गई पुलिस
इसे भी पढ़ें : लेवी का पैसा माओवादियों तक पहुंचाता था कमलेश, पुलिस ने ऐसे दबोचा
इसे भी पढ़ें : भारत-श्रीलंका सीरीज का जारी हुआ नया शेड्यूल, यहां होगा पहला मुकाबला
इसे भी पढ़ें : किसानों की प्रगति हेमंत सरकार की प्राथमिकता, हर कृषक बनेगा सबल
इसे भी पढ़ें : मुल्जिम को लेकर लौट रही पुलिस गाड़ी के उड़े परखच्चे, 4 पुलिसकर्मी समेत 5 की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें : ट्रक ने ऐसा रौंदा कि तीन राजमिस्त्री समा गये काल के गाल में, देखें…












