spot_img

बोझ न समझें काम को, अंजाम तक नहीं पहुंचेगी कामयाबी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : जिंदगी में कई तरह के काम करने पड़ते हैं। जरूरत के मुताबिक दायित्‍व का नेचर भी बदलते रहता है। अत: काम के अनुरूप अपनी सोच और टेनडेंसी को बदलना जरूरी होता है। किसी भी काम को यदि बोझ समझने लगेंगे तो कामयाबी अंजाम तक नहीं पहुंच सकेगी और मन अशांत बना रहेगा। इस बात को समझने के लिए आपको रूबरू कराते हैं एक प्रचलित लोक कथा से।

इस लोक कथा से लें नसीहत

कथा के अनुसार पुराने समय में एक संत अपने शिष्यों के साथ धर्म प्रचार करने के लिए यात्रा कर रहे थे। इस दौरान में अलग-अलग जगहों पर रुकते और लोगों को उपदेश देते थे। एक दिन वे ऐसी जगह पहुंचे, जहां कुछ निर्माण कार्य चल रहा था।

इसे भी पढ़ें : गलती से सीखकर आगे बढ़ें, पीछे मुड़कर देखने की नहीं पड़ेगी जरूरत

आगे जाओ बाबा

संत उस जगह पर पहुंचे तो वहां कई मजदूर पत्थरों को तराश रहे थे। एक मजदूर से संत ने पूछा कि यहां क्या बन रहा है। वह मजदूर गुस्से में था। उसने जोर से कहा कि मुझे नहीं मालूम, आगे जाओ बाबा।

मजदूरी के लिए कर रहा काम

संत वहां से आगे बढ़ गए। वे दूसरे मजदूर के पास पहुंचे। उससे भी संत ने पूछा कि यहां क्या बनेगा। दूसरे मजदूर ने कहा कि गुरुजी मुझे इस बात से क्या मतलब, यहां कुछ भी बने। मैं यहां सिर्फ मजदूरी के लिए काम कर रहा हूं। दिनभर काम करने के बाद शाम को पैसे मिल जाते हैं

इसे भी पढ़ें : ठंड में Body रहती है सुस्‍त, ज्‍यादा आती है नींद, जानिए वजह

छेनी-हथौड़ी की आवाज में संगीत

संत वहां से आगे चल दिए। अब वे एक और मजदूर के पास पहुंचे। तीसरे मजदूर से भी संत ने यही पूछा कि इस जगह पर क्या बन रहा है। तीसरे मजदूर ने संत को प्रणाम किया और बोला कि गुरुजी यहां मंदिर बन रहा है। गांव में मंदिर नहीं था। अब पूजा करने के लिए दूसरे गांव नहीं जाना पड़ेगा। मजदूर बोला कि मंदिर बनने से मैं बहुत खुश हूं। मुझे इस काम में बहुत आनंद मिलता है। छेनी-हथौड़ी की आवाज में मुझे संगीत सुनाई देता है।

बदलें नजरिया, काम में मिलेगा आनंद

यह बात सुनकर संत ने अपने शिष्यों से कहा कि जो सुखी जीवन का सूत्र है। जो लोग अपने काम को बोझ मानते हैं, वे हमेशा दुखी रहते हैं और जो लोग अपने काम को प्रसन्न होकर करते हैं, वे हमेशा सुखी रहते हैं। अगर हम अपना नजरिया बदल लेंगे तो जीवन में सुख-शांति के साथ ही सफलता भी मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें : नेचुरल Health के लिए Tonic है Laughing

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…

Kohramlive : भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...