spot_img

मायके जा रही थी महिला, पति से बोली- बाइक रोकिए …और नदी में लगा दी छलांग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

MP : पति-पत्नी के बीच किसी विवाद का अंजाम ऐसा भी हो सकता है क्या। जी हां, मध्य प्रदेश के खरगोन में पति से विवाद के चलते गुस्साई 26 साल की महिला ने 40 फ़ीट से अधिक ऊंचे नर्मदा पुल से छलांग लगा दी। मायके जा रही महिला ने बाइक रुकवाई, जब तक पति, सास और बेटी कुछ समझ पाते, इससे पहले नर्मदा में छलांग लगा दी।

Read More : इनको मिली #E-PASS से छूट, जानिये नई गाइडलाइन में क्‍या है खास

एक युवक ने बचाई जान

पुल के नीचे नर्मदा किनारे अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे एक युवक राधेश्याम मुकाती ने महिला को नर्मदा में छलांग लगाते देखा और तत्काल नर्मदा के बीच पहुंचकर महिला की जान बचाई।  युवक को ठीक से तैरना भी नहीं आता था।

मायके जाने के दौरान पति से हुआ था विवाद

जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर ठीबगांव गांव निवासी 26 वर्षीय महिला अपने पति, सास और 2 साल की बेटी के साथ मंडलेश्वर के पास माकड़खेड़ा स्थित मायके जा रही थी। रास्ते में किसी बात पर पति से उसका विवाद हो गया। इस पर गुस्साई महिला ने कसरावद थाना क्षेत्र के माकड़खेड़ा स्थित नर्मदा पुल के बाइक रुकवाई और नीचे उतरते ही 40 फीट से अधिक ऊंचे नर्मदा पुल से नदी में छलांग लगा दी।

Read More : लेवी वसूलने आए 4 PLFI उग्रवादी धराये, सभी इस दस्‍ते के सदस्‍य

महिला को आई मामूली चोट

नदी में छलांग लगाई महिला को मामूली चोट आई और कुछ देर में ही उसे होश आ गया। इस पूरे घटनाक्रम का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...