चाईबासा : ईंट भट्ठा मालिक से लेवी वसूलने आए 4 पीएलएफआई उग्रवादियों को पुलिस ने धर दबोचा। उग्रवादियों के पास से दो वायरलेस सेट, चार्जर, पीएलएफआई संगठन का लिखित पर्चा, लेवी रसीद एवं ईंट भट्ठा मालिकों को धमकी देने में प्रयुक्त 6 मोबाइल फोन जब्त किया है। चाईबासा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कराइकेला थाना क्षेत्र के सीसीबाह के पास पीएलएफआई के एरिया कमांडर हरिसिंह सांडी पूर्ति उर्फ मोदी दस्ते का सदस्य ईंट भट्ठा मालिकों से लेवी वसूलने के लिए इकट्ठा हुआ है। सूचना के बाद एसपी ने एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने सीसीबाह में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बेसरा बोदरा उर्फ मुंगरू बोदरा, केदार बोदरा, इन्दा बोदरा और राजेश महतो को मौके से धर दबोचा।
Read More : इनको मिली #E-PASS से छूट, जानिये नई गाइडलाइन में क्या है खास
पकड़ाए उग्रवादियों ने बताया कि वे सभी पीएलएफआई एरिया कमांडर हरिसिंह सांडी पूर्ति उर्फ मोदी दस्ते का सदस्य हैं। यह लोग टोकलो थाना क्षेत्र के बेटा ईंट भट्ठा, केरा ग्राम के ईंट भट्ठा, धातकीडीह के ईंट भट्ठा एवं पाण्ड्राशाली थाना क्षेत्र के बादेया स्थित मां दुर्गा ट्रेडर्स ईंट भट्ठा के मालिक से लेवी वसूलने बात स्वीकार की। कराईकेला थाना में सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। सभी के खिलाफ कराईकेला और मुफस्सिल थाना में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Read More : घरवालों ने जिसका कर दिया अंतिम संस्कार, 10 दिन बाद जिंदा लौटा तो…








