रांची : राजधानी रांची में फिर खुदकुशी। एक व्यक्ति ने कुएं में कूदकर दे दी जान। घटना देर रात की। यह हुआ शहर के सुखदेवनगर थाने के यमुनानगर रोड नंबर 4 में। देर रात को उक्त व्यक्ति ने कुएं में छलांग लगा दी। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरा मच गई। मृतक व्यक्ति का नाम टुनटुन बताया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : ‘नाक नक्श से खूबसूरत बहुरिया प्रीति मरवा देलक’… पति को लगाया ठिकाना, अब जायेगी जेल : SP
लोगों ने कुएं से बाहर निकालने की बहुत कोशिश की
स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, मगर उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना सुखदेव नगर थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के शव को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि व्यक्ति नशे में था। साथ ही पत्नी के साथ झगड़े की भी बात सामने आ रही है।
इसे भी पढ़ें : ठेकेदार अरविंद सिंह मौत मामला : भवनाथपुर थाना में 3 के खिलाफ नामजद FIR






