spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पलामू : 9 साल के बच्‍चे की गला रेतकर नृशंस हत्‍या, विरोध में NH-95 जाम

Date:

spot_img
spot_img

पलामू : जिले के छतरपुर से एक दर्दनाक वाकया सामने आया है। छतरपुर नगर पंचायत के खाटिन गांव में ए‍क नौ साल के बच्‍चे की गला काटकर नृशंस हत्‍या कर दी गई। बच्‍चा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। अरहर के खेत में खून से सना उसका शव मिला है। खेत में बच्‍चे का शव होने की सूचना पर गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची।

इसे भी पढ़ें : पत्नी संग रंगरेलियां मनाने पर प्रेमी को टोका तो चाकू घोंपकर मार डाला

बच्चे की पहचान खाटिन गांव के रामजन्म साव के इकलौते पुत्र राकेश कुमार के रूप में की गयी है। यह बच्चा रविवार की शाम से ही अपने घर से गायब था और परिजन इसे ढूंढ़ रहे थे। तीन बहनों में मृतक सबसे छोटा था। मौके पर जमा भीड़ में हर व्यक्ति की जुवान पर एक ही बात थी कि आखिर इतने छोटे बच्चे से किसी की क्या दुश्मनी थी कि‍ इसकी गला रेतकर हत्या कर दी गयी। बच्चे का शव जिस अरहर के खेत से मिला है वह उसके घर से कुछ ही दूरी पर है। मृतक का बाप मजदूरी करने बाहर गया हुआ है। घर में मां और तीन बहनें है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्‍चे की नृशंस हत्‍या से ग्रामीणों में आक्रोश है। विरोध में ग्रामीणों ने छतरपुर NH-95 को जाम कर दिया।

इसे भी पढ़ें : ‘नाक नक्श से खूबसूरत बहुरिया प्रीति मरवा देलक’… पति को लगाया ठिकाना, अब जायेगी जेल : SP

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: