spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड बंद का ऐलान कल, धरना, प्रदर्शन और जुलूस पर रोक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : समाज के तथाकथित दुश्मनों के द्वारा गड़े सरहुल झंडा को उखाड़ उसे जलाने के विरोध में कल झारखंड बंद का ऐलान किया गया है। यह ऐलान पाहन महासंघ के द्वारा किया गया है। बंद की पूर्व संध्या पर सरना, धर्मावलंबियों ने राजधानी रांची में मसाल जुलूस निकाला। पहानो की अगुवाई में में जुलूस निकाला गया था। केन्द्रीय सरना समिति फुलचंद्र तिर्की,संजय त्तिर्की, भुनेश्वर लोहरा, संजय कुजूर, झरिया उरांव, शिवा कच्छप,डब्लू उरांव, रंजीत टोप्पो, बिनोद सांगा, विमल कच्छप, देवनाथ मुंडा, सोनी लकड़ा,गीता लकड़ा, डेंगो लकड़ा, अशोक मुंडा सहित अन्य आदिवासी नेताओं के नेतृत्व में मसाल जुलूस निकाला गया। इससे पहले कल आदिवासी समाज के जगदीश पाहन, शिबू पाहन, हलदर चंदन पाहन, सुकरा पाहन और सोमा ने साझा तौर पर प्रेस बयान जारी कर इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं होगी यह घिनौना अपराध है। अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आदिवासी सरना समाज अपने इस अपमान के लिए खुद सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य है जिसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन है।

इधर बंद के ऐलान को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने राजधानी रांची में धारा 144 लगा दी है । वहीं मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय के 200 मीटर की परिधि में जुलूस, रैली, प्रदर्शन, घेराव पर पाबंदी लगा दी है। इस इलाके में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना या चलना अपराध के दायरे में आयेगा। किसी भी तरह का अस्त्र-शस्त्र, जैसे- बंदुक, राईफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर निकलना या चलना गलत माना जाएगा। लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है। राजधानी में कल की बंदी में देखते हुए सुरक्षा के तगड़ा इंतेजाम किये गये है। चौक चौराहे पर फोर्स तैनात कर दी गई है। गश्ती तेज कर देने को कह दिया गया है। PCR को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। यहां याद दिला दें कि 60/40 नियोजननीति के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों ने कल यानि 8 अप्रैल को सीएम आवास घेरने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें :झारखंड से गुजरने वाली इतनी ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट, देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :इन लोगों को देना होगा 30 फीसदी Income Tax

इसे भी पढ़ें :पैन और आधार कार्ड को लेकर वित्त मंत्री ने की बड़ी घोषणा

इसे भी पढ़ें :यात्रियों को अब रेलवे में नहीं मिलेगा…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :यहां मिलेंगे वर्ल्‍ड क्‍लास ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स…देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इस जिले में अब इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, देखें…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...