spot_img
spot_img

Ranchi Triple Murder Case : शक की बुनियाद पर ममता का घों’टा गला…देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ। करीब 10 साल पहले ब्याही गई ममता देवी और उसके दो बेटों आर्यन और यश राज का कातिल ममता का पति बिजेन्द्र राम ही निकला। बिजेन्द्र का साथ उसके पिता कमल राम, मां कौशल्या देवी, भाभी रीना देवी ने दिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। बिजेन्द्र और उसके परिवार को यह शक हो गया था कि ममता का किसी गैर मर्द के साथ नाजायज संबंध है। उसका पहला बेटा भी उसका नहीं है। गिरफ्तार पति का इल्जाम है कि उसकी पत्नी ममता का चाल-चलन ठीक नहीं था। वह खुद बाहर रहकर काम करता था। पहले से तय प्लानिंग के साथ बीते 3 अप्रैल को ममता का गला घोंट मार डाला। ममता के चीखने चिल्लाने पर दोनों बेटे जाग गये। दोनों शोर मचाने लगा। इस कारण दोनों बेटे का भी काम तमाम कर दिया। तीनों की डेड बॉडी को बोरे में बंद कर उसे बगदा घाटी में फेंक दिया। इसके बाद तीनों पर तेल छिड़क कर माचिस मार दी। यह घाटी राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में है।

बीते 5 अप्रैल को पुलिस ने जले अवस्था में तीनों डेड बॉडी को बरामद की थी। तब उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। सोशल मीडिया में यह खबर वायरल होने के बाद बिजेन्द्र खुद भागा-भागा ठाकुरगांव थाना पहुंचा। उसने पुलिस को बताया की वह बीते 1 अप्रैल को रांची आया था। एक रोज वह रांची में रुक गया। अगले रोज अपने घर गया तब उसकी मां ने बताया की बहू ममता और दोनों पोता गायब है। बिजेन्द्र का घर रामगढ़ के बासल थाना क्षेत्र के रसदा गांव में है। पत्नी और दोनों बेटे के गुम होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। तीनों की जली डेड बॉडी की पहचान उसने ही की। पूरी तरह से जल गई ममता के दांत, चप्पल, पायल, चुड़ी, गले की माला देख उसकी पहचान की गई। इस कांड को रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने गंभीरता से लिया। उन्होंने ने रुरल एसपी मो.नौशाद आलम की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से ममता के पति को ही उठा लिया। जिसके बाद ट्रिपल मर्डर केस के पीछे छुपे सारे राज सामने आ गये। वही मारी गई ममता के पिता मोहन राम का इल्जाम है की उनकी बेटी को दहेज के लिए टॉर्चर किया जाता था। लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र के हगबू डाटाटोंगरी गांव के रहने वाले मोहन राम के बयान पर केस पर दर्ज किया गया है। सुने क्या बोले रुरल एसपी मो.नौशाद आलम…

इसे भी पढ़ें :झारखंड बंद का ऐलान कल, धरना, प्रदर्शन और जुलूस पर रोक

इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें : रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें कैंसिल…देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :झारखंड से गुजरने वाली इतनी ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट, देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :इन लोगों को देना होगा 30 फीसदी Income Tax

इसे भी पढ़ें :पैन और आधार कार्ड को लेकर वित्त मंत्री ने की बड़ी घोषणा

इसे भी पढ़ें :यात्रियों को अब रेलवे में नहीं मिलेगा…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :यहां मिलेंगे वर्ल्‍ड क्‍लास ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स…देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इस जिले में अब इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...