spot_img
spot_img

14 जुलाई तक भरें फॉर्म, वरना लिस्ट से गायब हो सकता है नाम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत आज यानी सोमवार से हो गई। बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 14 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं को प्री-फिल्ड फॉर्म देंगे और बाद में उन्हें वापस संग्रहित करेंगे। इस अभियान के लिए 46,397 BLO तैनात किये गये हैं और 4.16 करोड़ फॉर्म छापे गये हैं।

राज्य में मौजूदा 4.16 करोड़ मतदाताओं में से 2.68 करोड़ (64.6%) का मिलान वर्ष 2002 की वोटर लिस्ट से हो चुका है, जबकि 1.47 करोड़ मतदाताओं की मैपिंग बाकी है। जिन मतदाताओं या उनके परिवार के सदस्यों का नाम 2002 की सूची में दर्ज है, उन्हें वही जानकारी फॉर्म में भरनी होगी। साथ ही जन्मतिथि, आधार, मोबाइल नंबर, परिवार के सदस्यों का विवरण और नई रंगीन फोटो भी देनी होगी।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि भरे हुये फॉर्म 14 जुलाई तक जमा करना अनिवार्य है। फॉर्म जमा नहीं करने वालों के नाम 21 जुलाई को जारी होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किये जायेंगे। हालांकि बिना जांच और नोटिस दिये किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जायेगा।

घर-घर सर्वे पूरा होने के बाद 21 जुलाई को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी। इसके बाद 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

इसे भी पढ़ें : बच्चों के बर्त्ताव में दिख रहे ये बदलाव हो सकते हैं चिंता की घंटी…

इसे भी पढ़ें : भारत में ही बनेंगे 94 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील…

इसे भी पढ़ें : पोतों की करतूत से दहला खूंटी, दुर्गंध से खुला राज…

इसे भी पढ़ें : AI की बढ़ती भूख से भारत में शुरू होगी मेमोरी चिप्स की नई रेस…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेखौफ अपराधी! कुछ ही घंटों में एक और कांड…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में बेखौफ...

दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...

भारत में ही बनेंगे 94 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील…

Kohramlive : कभी विदेशों से हथियार खरीदने वाला भारत...

पोतों की करतूत से दहला खूंटी, दुर्गंध से खुला राज…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के बंगुरकेला...